भीलवाड़ा

सांसद को साथ लिए बिना भाजपा नेता दिल्ली में कर रहे है भीलवाड़ा की पैरवी

भीलवाड़ा सांसद सुभाष बहेडिय़ा के लोकसभा सत्र में जिले की पैरवी किए जाने के बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष के दो विधायकों के साथ दिल्ली में डेरा डाले रहना सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।यह भाजपा नेता जिले में हाईवे व रेलवे की समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय मंत्रियों से मिल रहे है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 30 Jul 2021, 1:40 PM IST
In Tilswa Kund, the name of Bhole seems to be drowning
In Tilswa Kund, the name of Bhole seems to be drowning

सांसद को साथ लिए बिना भाजपा नेता दिल्ली में कर रहे है भीलवाड़ा की पैरवी


भीलवाड़ा। सांसद सुभाष बहेडिय़ा के लोकसभा सत्र में जिले की पैरवी किए जाने के बावजूद भाजपा जिलाध्यक्ष के दो विधायकों के साथ दिल्ली में डेरा डाले रहना सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।यह भाजपा नेता जिले में हाईवे व रेलवे की समस्याओं का समाधान नहीं होने का आरोप लगाते हुए केन्द्रीय मंत्रियों से मिल रहे है। वह भी सांसद को साथ लिए बैगर

बुधवार को केन्द्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिलने के बाद भाजपा नेता गुरुवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला व केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत केंद्रीय रेल मंत्रालय के अधिकारियों से मिले। भाजपा जिलाध्यक्ष लादू लाल तेली ने मांडलगढ़ विधायक गोपाल खंडेलवाल, जहाजपुर विधायक गोपी मीणा व जिला महामंत्री मुरलीधर जोशी को साथ लेते हुए रेलवे की विभिन्न समस्याओं, प्रमुख ट्रेनों के ठहराव सहित भीलवाड़ा जिले की विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।

सांसद भाजपा सांसद सुभाष बहेडिय़ा लोकसभा सत्र में भीलवाड़ा संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे है। उन्होंने जिले के विभिन्न मुद्दे उठाने एवं केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर संसदीय क्षेत्र को जल्द सौगातें मिलने के दावे किए है, लेकिन जिला भाजपा मण्डल व विधायकों के दल के दिल्ली जाने और वहां बिना सांसद की अगुवाई में केन्द्रीय मंत्रियों से बात कर जिले की समस्या रखना भाजपा संगठन के साथ ही सियासी गलियारे में चर्चा का विषय बना हुआ है।

इधर, सांसद बहेडिय़ा बोले संगठन सर्वोपरि है। दूसरी तरफ जिलाध्यक्ष तेली का कहना है कि सांसद बहेडिय़ा व्यस्त होने से उनके साथ नहीं जा पा रहे है।

Updated on:
30 Jul 2021, 1:40 PM IST
Published on:
Also Read
View All