भीलवाड़ा

काले सोने के तस्करों की दौड़ रही लग्जरी गाड़ी

राजस्थान में अफीम उत्पादक क्षेत्रों में काला सोना यानी अफीम पर अब तस्करों ने नजरें जमा दी है। मध्यप्रदेश के साथ ही पंजाब, दिल्ली, हरियाणा के तस्कर अब राजस्थान के अफीम उत्पाद क्षेत्र भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, प्रतापगढ़, कोटा व झालावाड़ क्षेत्रों में अपनी सेंध मारने लगे है। यह तस्कर लग्जरी वाहनाें का ही उपयोग कर रहे है। यह लग्जरी वाहन भी चुराए हुए है।
less than 1 minute read

तस्करों में अधिकांशत राजस्थान के भी बाडमेर, नागौर के तस्करों की गैंग सर्वाधिक सक्रिय है। दूसरी तरफ राजस्थान पुलिस व केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने भी ऐसे तस्करों को दबोचने के लिए अपना मुखबीर तंत्र मुखबीर कर दिया है।

इधर, राजस्थान में चित्तौड़गढ़ जिले के सदर थाना पुलिस ने मंगलवार को नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से 239 किलो अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि थाना प्रभारी वीरेन्द्रसिंह के नेतृत्व में मंगलवार को अरनोदा के समीप नाकाबंदी के दौरान अरनोदा की तरफ से आती एक पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली।

इस दौरान वाहन से 15 प्लास्टिक के काले कट्टों मे अवैध अफीम डोडा चूरा भरा हुआ मिला, जिसका वजन 2 क्विटंल 39 किलो 300 ग्राम हुआ। चालक ने पूछताछ में बाडमेर जिले के सेठवा थाने के सोमारडी निवासी श्रवण कुमार पुत्र रतनाराम विश्नोई होना बताया।

अफीम डोडाचूरा के परिवहन के संदर्भ में संतोष प्रद जवाब नहीं देने पर आरोपी चालक श्रवण को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया गया। अवैध अफीम डोडा चूरे के खरीद फरोख्त के संबंध में उससे पूछताछ की जा रही है।

Published on:
25 Apr 2023 08:32 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी