भीलवाड़ा

राजस्‍थान के इस शहर में नाले उफान पर, सड़के लबालब, घर के बाहर ताल तलैया, कारण जान आप भी चौक जाएंगे

शहर में बुधवार को सिंधुनगर और आसपास के लोग उठे तो घर के बाहर तलैया बनी सड़क देखकर चौंक गए
2 min read
• •
Updated: 14 Jun 2018, 11:50 AM IST
Break the Drinking Water Line in bhilwara
Break the Drinking Water Line in bhilwara

भीलवाड़ा।

शहर में बुधवार को सिंधुनगर और आसपास के लोग उठे तो घर के बाहर तलैया बनी सड़क देखकर चौंक गए। नाले उफन रहे थे और सड़क लबालब थी। लोग माजरा समझ नहीं पाए। रात में बरसात हुई नहीं और हालात मानसून जैसे। लेकिन माजरे को समझने में ज्यादा समय नहीं लगा।

कारण यह था कि कुछ दूरी पर ही रात में बिजली की केबल डालने के लिए जगह-जगह खोदे गड्ढ़े से पानी उफान पर था। डिस्कॉम और ठेकेदार की लापरवाही का खमियाजा यह रहा कि शहर की कई पॉश कॉलोनियों में बुधवार को तय समय पर जलापूर्ति में जलदाय विभाग ने हाथ खड़े कर दिए। एक तरफ भीषण गर्मी तो दूसरी ओर जलसंकट के हालात। नल से बूंद नहीं टपकने से लोगों को पेयजल के लिए भटकने पड़ा।

डिस्कॉम ने कहा, परेशानी से निजात की कोशिश
शहर में प्रमुख चौराहों और खास गली-मोहल्ले से निकलने वाले जुलूस, जलसे और शोभायात्रा को देखते जिला प्रशासन ने अजमेर डिस्कॉम के अधिकारियों को बिजली लाइन भूमिगत करने को कहा ताकि तारों से परेशानी से बच सके। इस पर लाइन भूमिगत करने का काम चल रहा है।

विभागों में तालमेल नहीं, जनता भुगत रही खमियाजा
जलदाय अधिकारियों का कहना है कि केबल डालने वाले ठेकेदार को पहले ही समझाया था कि पेयजल लाइन कहां व कितनी गहरी है। फिर भी लापरवाही बरती जा रही है। जनता का कहना है कि जलदाय विभाग व डिस्कॉम में तालमेल नहीं है। इसका खमियाजा लोग भुगत रहे हैं।

कानूनी कार्रवाई का डर नहीं
कभी सीवरेज तो कभी टेलीकॉम कम्पनी की बदौलत। सड़क खोदते समय ध्यान नहीं देने से पिछले कुछ समय से जलदाय विभाग की लाइन टूट रही है। विभाग कानूनी कार्रवाई नहीं करता। इसके चलते ठेकेदारों में डर ही नहीं होता।

14 इंच की तोड़ी लाइन, 24 घण्टे खिसकी आपूर्ति
सिंधुनगर में मंगलवार रात को बिजली केबल डालते कॉलेज रोड पर जलदाय विभाग की 14 इंच की लाइन तोड़ दी। इससे रातभर लाखों लीटर पानी व्यर्थ बह गया। सिंधुनगर, कोतवाली रोड, नगर परिषद चौराहे पर सड़क तलैया बन गई। काशीपुरी, वकील कॉलोनी, शास्त्रीनगर मेन सेक्टर व शास्त्रीनगर के बी व सी सेक्टर में बुधवार को सप्लाई नहीं हो पाई। यहां अब चौबीस घण्टे बाद गुरुवार सुबह जलापूर्ति की जाएगी। इससे पहले दो दिन पूर्व माणिक्यनगर, नागौरी गार्डन व बाहला क्षेत्र में भी पेयजल लाइन तोड़ दी गई थी।

ठेकेदार को बताया था कि कहां कितनी गहराई में पेयजल लाइन है। फिर भी कई जगहों लाइन तोड़ दी। सिंधुनगर में 14 इंची लाइन रात में तोड़ देने से 24 घंटे जलापूर्ति आगे खिसक गई। अब ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज कराया जाएगा।

- निरंजन आढ़ा, सहायक अभियंता, जलदाय विभाग

शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्ग पर भूमिगत बिजली केबल डालने का काम चल रहा है। ठेकेदार को हिदायत दी कि वह पेयजल लाइन का ध्यान रखें। अगर कहीं लाइन तोड़ी गई है तो जांच करवाता हूं। हालांकि मुझे शिकायत नहीं मिली है।

- केएस सिसोदिया, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण निगम निगम

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट