भीलवाड़ा

खेत पर सो रहे भाई-बहन की सर्पदंश से मौत, चाचा की हालत गम्भीर

फूलियाकलां में खेत पर सो रहे परिवार के तीन जनों को जहरीले सर्प ने डस लिया। इससे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसका केकड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फूलियाकलां पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 31 Aug 2021, 11:41 PM IST
Brother and sister sleeping on the farm died of snakebite, uncle's con
Brother and sister sleeping on the farm died of snakebite, uncle's con

भीलवाड़ा. फूलियाकलां में खेत पर सो रहे परिवार के तीन जनों को जहरीले सर्प ने डस लिया। इससे भाई-बहन की मौत हो गई, जबकि उनके चाचा की हालत गम्भीर बनी हुई है। उसका केकड़ी अस्पताल में इलाज चल रहा है। फूलियाकलां पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। घटना से गांव में शोक की लहर है।

थानाप्रभारी रामपाल विश्नोई ने बताया कि काली देवी भील ने दर्ज कराई कि उसने फूलियाकलां में रफीक मोहम्मद का खेत सिंजारे पर ले रखा है। वह अपने बच्चों के साथ खेत पर सोई हुई थी। उसका देवर भी खेत पर सोया था। रात को सांप ने उसके एक साल के बेटे सागर और दो साल की बेटी बंटी व देवर गोपाल भील को डस लिया। दर्द होने पर सब जागे तो सांप भागता हुआ नजर आया। परिवार की चीख सुनकर आसपास के लोग दौड़कर आए। खेत मालिक रफीक मोहम्मद भी वहां पहुंचा। तीनों को उपचार के केकड़ी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने भाई-बहन को मृत घोषित कर दिया, जबकि गोपाल का इलाज शुरू किया गया। वह गंभीर हालत में है। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

Published on:
Also Read
View All