शहर के विजयसिंह पथिकनगर में बांगड अस्पताल के निकट आपसी विवाद में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक शराब पिलाने को लेकर उलाहना देने से उपजे विवाद में समझाइश करने गया था। परिजनों और अन्य लोगों ने मुआवजे और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग लेकर मोर्चरी के बाहर पांच घंटे प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में जाप्ता तैनात रहा। पुलिस अधिकारियों ने समझाइश कर मामला शांत किया। सुभाषनगर पुलिस ने मृतक के जीजा की रिपोर्ट पर हत्या का मामला दर्ज किया। इस मामले में पांच जनों को गिरफ्तार किया।

थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा ने बताया कि मोतीनगर निवासी राजेन्द्र यादव ने मामला दर्ज कराया। परिवादी ने बताया कि वह बांगड़ अस्पताल में एम्बुलेंस चलाता है। हॉस्पिटल के बाहर अभिषेक जीनगर व नरेश खटीक भी एम्बुलेंस खड़ा रखते हैं। ये दोनों परिवादी राजेन्द्र के साथ शराब पार्टी भी करते थे, जो राजेन्द्र के परिवार को पसंद नहीं था। राजेन्द्र के बेटे मुरली ने अभिषेक को फोन किया और पिता को साथ बिठाकर शराब पिलाने का उलाहना दिया। शराब पिलाने से मना किया। इससे अभिषेक व मुरली में विवाद बढ़ गया।
समझाइश के लिए भेजा, चाकू घोंपा
विवाद बढ़ने पर राजेन्द्र की पत्नी ने अपने भाई अजय यादव (35) को समझाइश के लिए बांगड अस्पताल के बाहर भेजा। मुरली भी रवाना हुआ। मुरली के पहुंचने से पहले अजय वहां पहुंच गया। वहां पहले से मौजूद अभिषेक, नरेश, हरीश,बाबूलाल ने अजय को पकड़ लिया। आरोप है कि हरीश ने अजय पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए। खून से लथपथ अजय जमीन पर गिर गया। आरोपी भाग गया। वहां मौजूद राजेन्द्र अपने साले अजय को बचाने दौड़ा। मुरली भी पहुंच गया। अजय को बाइक से महात्मा गांधी अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सुभाषनगर पुलिस भी आई। पुलिस ने मौका भी देखा। थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा के अनुसार मोतीनगर निवासी राजेन्द्र यादव ने साले अजय की हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। आरोपियों ने आपसी विवाद में सोमवार रात को वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में पुरानी धानमंडी निवासी हरीश खटीक, संजय कॉलोनी के अभिषेक गुजराती, तिलकनगर के नरेश खटीक, सांगानेर रोड जैन ज्योति कॉलोनी के जितेन्द्र पडियार तथा जवाहरनगर के बाबूलाल बसीटा को गिरफ्तार किया। सीआई रिणवा ने बताया कि हरीश के खिलाफ पूर्व में भीमगंज में चार, जितेन्द्र पडियार के खिलाफ सुभाषनगर तथा अभिषेक के खिलाफ कोटड़ी में एक मुकदमा दर्ज है।