भीलवाड़ा

budget 2021-बीमा व लोन के ब्याज दरों में मिले छूट

बजट पर परिचर्चा में बोले युवा
2 min read
Jan 26, 2021
budget 2021-बीमा व लोन के ब्याज दरों में मिले छूट
budget 2021-बीमा व लोन के ब्याज दरों में मिले छूट

भीलवाड़ा।
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण 1 फरवरी को केंद्र सरकार का तीसरा बजट पेश करेंगी। कोरोना ने देश की आर्थिक दशा-दिशा पर असर डाला। कोरोना की मार झेल चुके हर वर्ग बजट से राहत की उम्मीद कर रहा है। राजस्थान पत्रिका ने युवाओं से जाना कि इस बजट से क्या उम्मीद करते हैं।
----
सरकार को टैक्स में राहत देनी चाहिए। इनकम टैक्स का दायरा बढ़ाकर 5 लाख तक करना चाहिए ताकि 60 साल से कम उम्र के लोगों को राहत मिल सके।
धर्मेन्द्र फगनानी, व्यापारी
---
सरकार इस बार पिछले साल से ज्यादा अच्छा बजट लाएगी। सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्योगों के लिए कर्ज पर अधिक ब्याज छूट या या सहायता दी जानी चाहिए ताकि देश में व्यापारी वर्ग को राहत मिलेगी।
पीयूष पारीक
-----
कोरोना के वजह से रेडीमेड गारमेंट इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ। केंद्र को चाहिए कि जीएसटी दर में कटौती करें ताकि व्यापार पटरी पर आ सके व उद्योग फिर से चल सके।
बसंत गांधी
----
जन औषधि केंद्र का प्रचार के अभाव में लाभ आमजन को नहीं मिल पा रहा है। बजट में इनके लिए अलग घोषणा की जाए ताकि लाभ लोगों तक पहुंचे।
बबलू मंडोवरा
----
कोरोना की वजह से व्यापार व अन्य वर्गों को नुकसान हुआ। इस बजट में टैक्स के साथ बीमा और लोन की ब्याज दरों में छूट दी जाए। युवा वर्ग व्यापार शुरू कर सके।
कुशाल राव
--------
अस्पताल, रियल स्टेट निर्माण आदि के लिए भी अच्छी घोषणा की जाए। हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पर जीएसटी घटाए। इससे लोगों को राहत मिलेगी।
प्रांजल जैन
------
किसान व बागवानों को दो से तीन गुना ज्यादा मालभाड़ा देना पड़ रहा है। बस सेवा के अलावा दूसरा विकल्प नहीं है। किसानों को राहत के लिए माल पर भाड़ा कम किया जाए।
धर्मेन्द्र गंगावाल
----
नई वाहन नीति की घोषणा की उम्मीद है। वाहन स्क्रेप पॉलिसी का उद्देश्य पुराने, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर ऑटोमोबाइल मांग को बढ़ावा दिया जा सकता है। स्क्रेप पॉलिसी से ऑटोमोबाइल क्षेत्र को फायदा होगा।
अनिल भट्ट
----
इस बार का बजट खास नहीं होगा। सरकार अर्थव्यवस्था से जुड़े कई ऐलान पहले ही कर चुकी है। फिर भी उम्मीद है कि वित्त मंत्री के बजट के पिटारे में आम आदमी को कुछ और राहत मिलेगी।
प्रदीप वर्मा
----
रोजगार के अवसर बढ़ाने के प्रावधान किए जाए। महिलाओं का सशक्तीकरण के लिए आयकर सीमा में छूट बढ़ानी चाहिए। छोटे व्यापारियों को सस्ती दर पर ऋण की सुविधा मिले।
अभिषेक पंचोली
-----
ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार बड़ी समस्या है। प्राकृतिक, लघु वन उपज, कृषि उत्पाद, डेयरी आदि ग्रामीण संसाधन आधारित मूल्य संवर्धन व विपणन के लिए योजना बनाएं तो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे व पलायन रूकेगा।
अर्पित लोढ़ा
----
आय बढऩे एवं लोगों की क्रय शक्ति में सुधार के लिए कदम उठाएं। किसानों को सौर ऊर्जा से जोड़ें। बिजली लाइन भूमिगत करें। आयकर की दर कम हो। खिलाडिय़ों को प्रोत्साहन राशि दें। अस्पतालों में खाली पद भरें।
ओमप्रकाश जांगिड़

Published on:
26 Jan 2021 01:27 pm