भीलवाड़ा

सीए परीक्षा परिणाम: भीलवाड़ा ने फिर लहराया परचम, इंटर में दीपल और फाउंडेशन में पार्थ टॉपर

दी इंस्टी्ट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से जनवरी 2026 में आयोजित सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के रविवार को घोषित परिणामों में भीलवाड़ा के होनहारों ने एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। टेक्सटाइल सिटी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ […]

2 min read
Mar 09, 2026
CA exam results: Bhilwara again tops the list, Deepal tops in Intermediate and Parth tops in Foundation

दी इंस्टी्ट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से जनवरी 2026 में आयोजित सीए फाउंडेशन और सीए इंटरमीडिएट परीक्षा के रविवार को घोषित परिणामों में भीलवाड़ा के होनहारों ने एक बार फिर अपनी मेधा का लोहा मनवाया है। टेक्सटाइल सिटी के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता के राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ दिया है। सीए इंटरमीडिएट में दीपल भंडारी ने 600 में से 398 अंक और सीए फाउंडेशन में पार्थ जोशी ने 400 में से 317 अंक प्राप्त कर जिले में प्रथम रैंक हासिल की है।

राष्ट्रीय औसत के मुकाबले भीलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

भीलवाड़ा शाखा अध्यक्ष सीए दिनेश सुथार और शाखा सचिव पुलकित राठी ने बताया कि शहर के परिणाम पूरे देश के परिणामों से उत्कृष्ट रहे हैं। सीए फाउंडेशन में ऑल इंडिया पास प्रतिशत 19.23 प्रतिशत रहा, जबकि इसके मुकाबले भीलवाड़ा सेंटर का परिणाम 22.95 प्रतिशत रहा। शहर से 379 में से 87 विद्यार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। सीए इंटरमीडिएट में ऑल इंडिया पास प्रतिशत 9.39 प्रतिशत रहा, जबकि भीलवाड़ा का परिणाम 10.67 प्रतिशत रहा।

दीपल ने पहले फाउंडेशन और अब इंटर में किया टॉप

सीए इंटर में सिटी टॉपर रही दीपल भंडारी अपनी इस सफलता से बेहद खुश हैं और इसे अपनी कड़ी मेहनत का परिणाम मानती हैं। एडवोकेट अनिल कुमार भंडारी और गृहिणी सुमन भंडारी की सुपुत्री दीपल का एकमात्र लक्ष्य सीए बनना है। एलटूसी एनपीए जूनियर कॉलेज से 12वीं तक अध्ययन करने वाली दीपल ने इससे पहले सीए फाउंडेशन में भी 314 अंक प्राप्त कर भीलवाड़ा में टॉप किया था।

सोशल मीडिया से दूरी बनी पार्थ की सफलता का मंत्र

सीए फाउंडेशन में भीलवाड़ा जिले में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले सुभाषनगर निवासी पार्थ जोशी निरंतर अभ्यास और एकाग्रता को अपनी सफलता का राज मानते हैं। एडवोकेट शिव कुमार जोशी तथा गृहिणी कविता जोशी के होनहार बेटे पार्थ ने परीक्षा की तैयारी के दौरान सोशल मीडिया से पूरी तरह दूरी बनाए रखी।

संस्था के अन्य होनहारों ने भी पाई डिस्टिंक्शन

एलटूसी एनपीए के संचालक प्रदीप लाठी व सुनीत नैनावटी ने बताया कि संस्था के अन्य विद्यार्थियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। प्रियल सिंघल (297 अंक), माही सोमानी और अनिरुद्ध मैंथी (283 अंक) ने फाउंडेशन में डिस्टिंक्शन प्राप्त की है। इनके अलावा कुनिका गग्गर, परिधि जैन, दर्श डोरिया, श्रीकांत सोमानी, क्रति सोमानी, एंजल जैन, प्रियांश चंडालिया, मेघांशी गोयल, भव्या अग्रवाल तथा इशिका सोडानी ने भी 240 से अधिक अंक हासिल कर सफलता का परचम लहराया है।

Published on:
09 Mar 2026 09:07 am
Also Read
View All

अगली खबर