भीलवाड़ा

भीलवाड़ा के सीए देश-विदेश की तरक्की में मददगार

दुनिया भर में छाए भीलवाड़ा के 1650 से अधिक सीएकुवैत, सिंगापुर समेत कई देशों में चमका रहे भीलवाड़ा का नाम
2 min read
• •
Updated: 1 Jul 2023, 10:58 AM IST
भीलवाड़ा के सीए देश-विदेश की तरक्की में मददगार
भीलवाड़ा के सीए देश-विदेश की तरक्की में मददगार

भीलवाड़ा. टेक्सटाइल क्षेत्र में अपनी खास पहचान बना चुका भीलवाड़ा अब देश-दुनिया को वित्तीय व व्यापारिक मदद मुहैया कराने में अहम भूमिका निभा रहा है। भीलवाड़ा के 1650 से अधिक चार्टर्ड एकाउंटेंट (सीए) दुनिया भर में अपनी धाक जमा रहे हैं। अपने कौशल और ईमानदारी के कारण देश-विदेश की बड़ी कंपनियों में हमारे सीए सेवाएं दे रहे हैं।

सालाना पैकेज के रूप में 50 लाख से एक करोड़ तक पा रहे हैं। यही वजह है कि यहां कॉमर्स स्टुडेंट्स में सीए बनने के प्रति रुचि बढ़ी है। भीलवाड़ा में टेक्सटाइल, जीएसटी व अन्य उद्योगों के कारण सीए की मांग बढ़ रही है। अब व्यापारिक मार्गदर्शन के लिए सीए अहम हो गए। दी इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया की स्थानीय शाखा की मानें तो यहां सालाना 1500 विद्यार्थियों का पंजीयन हो रहा है। यूएई के दुबई में भीलवाड़ा के 40-50 तो कुवैत, ब्रिटेन, अमरीका, चीन, कनाडा में 5 से 10 तथा सिंगापुर में 25 सीए हैं। भीलवाड़ा के गिरिराज अजमेरा ने वर्ष 2009 में सीए में अखिल भारतीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त की थी।
भीलवाड़ा में 1 लाख आबादी पर 124 सीए
एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में सबसे ज्यादा आबादी के अनुपात में सीए उदयपुर (एक लाख की आबादी पर 141 सीए) में हैं। दूसरा नंबर पर भीलवाड़ा (124) का है। इसके बाद जयपुर ( 108), जोधपुर (78) व कोटा (49) है। प्रदेश में 47,055 सीए हैं। इनमें सर्वाधिक जयपुर में 10,784, जोधपुर में 2448, उदयपुर में 1958, कोटा में 1669 तथा भीलवाड़ा में 1650 सीए हैं। भीलवाड़ा के छात्र हर साल ऑल इंडिया में रैंक पाते हैं।
बड़े पदों पर हमारे सीए
सीए शाखा अध्यक्ष दिनेश आगाल ने बताया कि देश-विदेश में पहचान बनाने वालों में सांसद सीए सुभाष बहेडि़या, आयकर आयुक्त प्रसुन काबरा, नितिन स्पिनर्स के एमडी आरएल नोलखा, मुम्बई में शेयर ब्रोकर दिनेश नुवाल, यार्न व्यापारी जेके बागडोदिया, संगम इंडिया लि. के कार्यकारी निदेशक वीके सोडानी, संग्रम ग्रुप के एमडी एसएन मोदानी, आरएस लढ्ढा, महाराष्ट्र में आईएएस भूषण गगरानी, हैदराबाद में आईजी महेश लढ्ढा शामिल हैं।
----------------
नाम, जिन पर हमें गौरव
नाम- पंकज कुमार अग्रवाल
पोस्टिंग- अंबुजा सीमेंट लि.
पद-वाणिज्यिक नियंत्रक
शहर-मुम्बई
पैकेज- 60-70 लाख
-----------------
नाम- मनीष गट्टानी
पोस्टिंग- ऑल टाइम प्लास्टिक लिमिटेड
पद-अध्यक्ष वित्त विभाग
शहर-मुम्बई
पैकेज- 1 करोड़ से अधिक
---------------
नाम- गिरिराज अजमेरा
पोस्टिंग- इंडीग्रिड इनविट
पद-अध्यक्ष प्रमुख कॉर्पोरेट वित्त एवं ट्रेजरी
शहर- मुम्बई
पैकेज-60 लाख
----------------------
नाम- सम्यक जैन
पोस्टिंग- नेशनल बैंक कुवैत
पद- वित्त प्रबंधक
शहर - कुवैत
पैकेज- 80 लाख
---------------
नाम - स्नेहिल पाटनी
पोस्टिंग - ज़वेरी ऑडिटर्स
पद- सीनियर अकाउंटेंट्स मैनेजर
शहर- दुबई (यूएई)
पैकेज- 50 लाख
--------------
नाम - सुरेंद्र लाहोटी
पोस्टिंग - आदित्य बिड़ला ग्लोबल ट्रेडिंग
पद- सहायक. उपाध्यक्ष, सल्फर
शहर-दुबई (यूएई)
पैकेज- 1 करोड़ से अधिक
---------------
नाम - दीपक मेहता
पोस्टिंग - स्पेयर पार्ट्स का व्यापार
पद- वित्तीय एवं प्रबंधन
शहर-लागोस (नाइजीरिया)
पैकेज- एक करोड़
----------------------
नाम - पीयूष झंवर
पोस्टिंग - डेलॉइट
पद- प्रबंधक ट्रेजरी
शहर-लंदन (ब्रिटेन)
पैकेज- 90 लाख
------------
नाम- महेंद्र सोनी
पोस्टिंग- ग्लेनमार्क फार्मास्यूटिकल्स लिमिटेड
पद- डी.जी.एम.-कराधान
शहर- मुम्बई
पैकेज- 70 लाख
-----------------
नाम - अनुज जैन
पोस्टिंग- अलघेनीम इंडस्ट्रीज
पद- फाइनेंस मैनेजर
शहर - कुवैत
पैकेज - 60 लाख
--------------

Published on:
Also Read
View All