भीलवाड़ा

रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में आया युवक कुएं में डूबा, मौत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

2 min read
Came Finrl man dipped into the well in bhilwara

रायपुर।

क्षेत्र के नांदसा जागीर में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में भाग लेने आए सहाड़ा के युवक की सोमवार को कुएं में गिरने से मौत हो गई। रायपुर पुलिस ने शव बाहर निकाल पोस्टमार्टम कराया। घटना से सहाड़ा में घर में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें

वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, सरगना समेत तीन गिरफ्तार, भीलवाड़ा व राजसमंद जिले में एक दर्जन वारदात का खुलासा

सहायक उपनिरीक्षक राधेश्याम के अनुसार, सहाड़ा के भोलीराम गाडरी (22) नांदसा जागीर में रिश्तेदार महिला के अंतिम संस्कार में भाग लेने आया। अंत्येष्टि के बाद निकट छोटे नाले में लोग नहा रहे थे। नाले के निकट कुआं था। नाले और कुएं का पानी समतल था। इससे कुएं का पता नहीं चला। भोलीराम उसमें गिर गया। इसका पता नहीं चल पाया। लोग बाहर निकले तो भोली को नहीं पाया। ग्रामीणों को कुएं का पता लगा। तलाश करने पर शव उसमें मिल गया। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। शव को रायपुर स्थित मोर्चरी लाया गया। उधर, घटना का चलने पर भोली के सहाड़ा स्थित घर में कोहराम मच गया।

दो वैन से तीन टन अभ्रक जब्त

बागोर .पुलिस ने सोमवार को गश्त के दौरान लक्ष्मणगढ़ कॉलोनी तिराहे पर दो वैन को रुकवाया तो पुलिस को देख चालक वैन छौड़कर फरार हो गए । पुलिस को वैन में अभ्रक मिली। पुलिस दोनों वैन को जब्त कर थाने लाकर र खनिज विभाग के अधिकारियों को सूचना दी । जिस पर खनिज विभाग के अभियंता नेखनिज संपदा चुरा परिवहन करने का मुकदमा दर्ज करवाया । बागोर थानाधिकारी रामकिशन गौदारा ने बताया कि वैन में प्लास्टिक के कट्टे भरे हुए थे कट्टो को खोलकर देखा तो उनमें अभ्रक थी । खनिज विभाग के अभियंता नवीन अजमेरा ने वैन की जांच की जिसमें डेढ़ -डेढ़ टन अभ्रक मिली।

ये भी पढ़ें

खण्‍डहर  में मिले शव की गुत्थी तीन दिन में सुलझी, इंजेक्शन में स्मैक देने से मौत, दो गिरफ्तार
Published on:
10 Sept 2018 10:51 pm
Also Read
View All