भीलवाड़ा

कार पलटी, नौ किलो डोडा चूरा बरामद, जोधपुर के दो जने गिरफ्तार

फूलियाकलां थाना पुलिस ने राज्यास के निकट पलटी लग्जरी कार से नौ किलो चार सौ ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। मौके से दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2021, 9:58 AM IST
Car overturned, nine kg of Doda sawdust recovered, two people of Jodhp
Car overturned, nine kg of Doda sawdust recovered, two people of Jodhp

भीलवाड़ा. फूलियाकलां थाना पुलिस ने राज्यास के निकट पलटी लग्जरी कार से नौ किलो चार सौ ग्राम डोडा चूरा बरामद किया। मौके से दो जनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।

थानाप्रभारी कुलदीप गुर्जर ने बताया कि रविवार को लॉकडाउन की पालना के लिए पुलिसकगर्मी गश्त पर थे। सूचना मिली कि राज्यास चौराहे के निकट कार पलटी हुई है। पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो सड़क किनारे कार पलटी थी। मौके पर दो जने मिले। सड़क पर डोडा चूरा बिखरा हुआ था। पलटने से कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने कार की डिक्की की जांच की तो उसमें एक कट्टे में ९ किलो ४०० ग्राम डोडा चूरा भरा मिला। मौके पर मौजूद दोनों व्यक्तियों ने अपना नाम चालक जोधपुर जिले के लवेरा खुर्द थाना खेडापा निवासी चैनाराम जाट तथा दूसरे का नाम इसी गांव का बाबूलाल जाट था। पुलिस के अनुसार यह मादक पदार्थ मध्यप्रदेश से लाया जा रहा था और इसे जोधपुर ले जाना था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Published on:
Also Read
View All