भीलवाड़ा

हाईवे पर अपहरण व फिरौती गैंग पकड़ने का मामला: लुटेरों ने कहा 24 लाख की कार लेकर घूम रहा है और जेब में पैसा नहीं, पीडित ने कहा मित्र की मांग कर लाया

www.patrika.com/rajasthan-news
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 2:49 PM IST
Case kidnap and ransom gangs on highway in bhilwara
Case kidnap and ransom gangs on highway in bhilwara

भीलवाड़ा।

हाईवे पर पिस्टल दिखाकर अपहरण व लूट के मामले का पर्दाफोश करने में पीडि़त युनुस की सतर्कता काम आई। लुटेरों ने उससे 10 लाख मांगे थे। उसने कहा इतना पैसा उसके पास नहीं है। लुटेरों ने कहा कि 24 लाख की कार लेकर घूम रहा और पैसा नहीं। युनुस ने कहा कि यह कार मित्र की मांगकर लाया हूं। लुटेरों ने दम्पती को जान से मारने की धमकी दी तो जान पर खेलकर खिड़की कूदकर युनुस ने अपनी ही नहीं पत्नी की भी जान बचा ली।


यूं आए शिकंजे में
पुर थाने पहुंचने के बाद थानाधिकारी गजेन्द्रसिंह ने मामले को गम्भीर लिया। जिस मकान में बंधक रखा उसे तलाशने के लिए दम्पती को साथ लिया। साढ़े तीन घण्टे इधर उधर घूमने के बाद आखिरकार पटेलनगर में उसे मकान में पहुंच गए। मकान मालिक का पता किया तो सामने आया कि उसका मालिक भी सीकर जिले का है। मकान खाली होने से उसने गांव के ही व्यक्तियों को किराए पर दिया। मकान मालिक ने बताया कि आरोपी जगवीर और उसके साथियों ने भीलवाड़ा में टाइल और मार्बल लगाने का ठेका लेते हैं। शास्त्रीनगर में उन्होंने ठेका ले रखा है। यह सूचना पुलिस के लिए महत्वपूर्ण सुराग देने वाली थी। पुलिस उसे मकान तक पहुंची जहां ठेका ले रखा था। वहां से लुटेरों का पता मिल गया।

जाल बिछाया तो झांसे में आ गए, धरदबोचा उनको
पुलिस ने मकान मालिक से एक लुटेरे की बात कराई और उसे कहा कि एक जगह मार्बल लगाना है। वह आकर मिले। लुटेरे झांसे में आए। उनकी कॉल डिटेल निकाली तो वह शाहपुरा उसके आसपास की निकली। इस बीच पकड़े जाने के डर से दम्पती से लूटी गई कार को हजारीखेड़ी के निकट झाडि़यों में छिपाकर चले गए थे। पुलिस ने कार लेने आए लुटेरों को घेराबंदी करके पकड़ लिया। आरोपियों की धरपकड़ में सिपाही विश्म्भर दयाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

दिन में करते आराम, रात में निकलते वारदात करने
प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि आरोपियों ने 19 जुलाई को हाइवे पर कार में आ रहे चार जनों को रोककर पटेलनगर ले गए। सुनसान इलाके में स्थित मकान में रखकर उनसे से सोने की चेन, अंगूठी व फिरौती में तीन लाख रुपए ले लिए। उन्होंने एक व्यक्ति को प्रतापनगर थाने के निकट पट्रोल पम्प के एटीएम तक ले गए। वहां से 60 हजार रुपए नि निकाले थे।
वहीं एक माह पूर्व बनेड़ा के निकट भी कार को रोककर हथियार से धमका कर दो तोले की चेन व ढाई सौ रुपए छीन लिए थे।
इस चेन को बाद में 51 हजार रुपए में बेचा था। आरोपी पटलेनगर स्थित मकान में दिन में आराम करते और रात में हाइवे पर शिकार की तलाश में निकल जाते।
वह टोलनाके के निकट खड़े होते और वहां से कार पर नजर रखकर उनके पीछे हो जाते। आरोपितयों से और वारदात खुलने की सम्भावना जताई गई है।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल