भीलवाड़ा

मोब लिंचिंग: यूपी के कौशांबी जिले में भीलवाड़ा के युवक की हत्या का मामला, परिजनों ने ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया

Mob lynching: उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में चोर समझकर अमरवासी के एक युवक की पिटाई से मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया।
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Aug 2019, 2:33 AM IST
Case of murder of young man of Bhilwara in Kaushambi district of UP
Case of murder of young man of Bhilwara in Kaushambi district of UP

जहाजपुर।

उत्तरप्रदेश के कौशांबी जिले में चोर समझकर अमरवासी के एक युवक की पिटाई से मौत के मामले में शुक्रवार को परिजनों ने ग्रामीणों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया। सैनी कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शव के शनिवार सुबह तक अमरवासी पहुंचने की संभावना है।

अमरवासी निवासी ट्रक चालक लोकेश जाट पांच दिन पहले ट्रक लेकर बनारस गया था। उसे कौशांबी जिले के कमासीन इलाके में बुधवार देर रात ग्रामीणों ने भैंस और बकरी चोर समझ पकड़कर पेड़ से बांध दिया और जमकर पिटाई कर दी। पुलिस उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। जेब में मिले पहचान पत्र के आधार पर हनुमान नगर थाना पुलिस को सूचना दी गई। परिजन शुक्रवार को कौशांबी पहुंचे। लोकेश के बड़े भाई ओमप्रकाश ने उसकी पहचान की।

ओमप्रकाश ने सैनी कोतवाली थाने में सुखलाल, देवीलाल व अन्य ग्रामीणों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर वहां से रवाना हो गए। अमरवासी सरपंच प्रभुलाल ने बताया कि शव का दाह संस्कार शनिवार को किया जाएगा।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, हिस्ट्रीशीटर ने हत्या के बाद दुर्गंध छिपाने के लिए किया हवन, ​बहू बोलीं- अब सिर्फ यादें बचीं

भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला