भीलवाड़ा

फर्जी दस्तावेजों से बनाए जाति प्रमाण-पत्र

सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज काराया
less than 1 minute read
• •
Updated: 25 Sep 2020, 9:19 PM IST
Caste certificate made from fake documents in bhilwara
Caste certificate made from fake documents in bhilwara

भीलवाड़ा
फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्र बनाने वालों के विरुद्ध उपखंड अधिकारी रिया केजरीवाल के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दौरान एक ई-मित्र संचालक के बड़े फर्जीवाड़े का पर्दाफाश किया गया है। ई-मित्र संचालक के विरुद्ध सुभाष नगर थाने में मामला दर्ज काराया गया है। केजरीवाल ने बताया कि कई दिनों से फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से प्रमाण पत्र बनाने की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय के सह आचार्य पयोद जोशी एवं मनीषा उदावत की ओर से सत्यापित दस्तावेजों के आधार पर ई.मित्र कियोस्क अमित ई सर्विस के भेरूलाल टेलर ने कई जाति प्रमाण पत्र बनाए हैं। सत्यापन करने पर पयोद जोशी और उदावत ने उपखण्ड अधिकारी को बताया कि दस्तावेजों पर उनके साइन नहीं हैं। सत्यापन के दौरान यह भी पाया गया कि इसी प्रकार कई अन्य व्यक्तियों के फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर ई.मित्र संचालक ने 40 लोगों को फर्जी प्रमाण पत्र जारी किए हैं। इस पर पयोद जोशी ने उनके जाली हस्ताक्षर कर प्रमाण पत्र बनाने पर ई-मित्र संचालक के विरुद्ध सुभाष नगर पुलिस थाना में मामला दर्ज कर थाना अधिकारी पुष्पा कसोटिया जांच कर रही है।

Updated on:
25 Sep 2020, 9:19 PM IST
Published on:
Also Read
View All