भीलवाड़ा

सीबीएन ने फायर की दी चेतावनी, ठहर गया तस्कर

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो ने बेगूं तहसील के सादी गांव में दबिश देकर एक कार से 266 किलो डोडा चूरा पकड़ा। ब्यूरो की टीम देख कर मौके मौजूद तस्कर भागने लगे। इस पर ब्यूरो अधिकारियों ने नहीं रूकने पर फायरिंग की चेतावनी दी। इस पर एक तस्कर के कदम ही ठहर गए। CbN ne phaayar kee dee chetaavanee, thahar gaya taskar

less than 1 minute read
सीबीएन ने फायर की दी चेतावनी, ठहर गया तस्कर
सीबीएन ने फायर की दी चेतावनी, ठहर गया तस्कर

केन्द्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को मुखबिर के जरिए सूचना मिली की चित्तौड़गढ़ जिले के सादी गांव से डोडा चूरा भर कर ले जाया जाने वाला है। सूचना पर केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) सिंगोली की टीम ने गांव में दबिश दी। यहां एक मकान के बाहर मौजूद लोग एक कार से जाने की तैयारी कर रहे थे। ब्यूरो की टीम देख कर वह भागने लगे। इस पर ब्यूरो अधिकारियों ने नहीं रूकने पर फायरिंग की चेतावनी दी।

इसी दौरान भागते हुए चालक को अधिकारियों ने पकड़ लिया। वहां स्थित मकान के परिसर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान परिसर में डोडा चूरा से भरे 5 कट्टे मिले। जबकि कार से 8 प्लास्टिक के डोडे से भरे कट्टे बरामद हुए। बरामदशुदा डोडा चूरा का वजन 266 किलो हुआ। ब्यूरो ने कार एवं डोडा चूरा जब्त कर चालक को गिरफ़्तार किया। नीमच ब्यूरो के अधिकारी संजय कुमार ने बताया कि चालक से पूछताछ की जा रही है।

Published on:
21 Jul 2023 08:38 pm