भीलवाड़ा

तीसरी आंख की जद में शहर, जिम्मेदारों ने खड़े किए हाथ तो जनता आई साथ

शहर को तीसरी आंख की जद में लेते इस समय 52 सीसी कैमरे प्रमुख चौराहों, संवदेनशील और अतिसंवदेनशील इलाकों पर लगा दिए गए
2 min read
• •
Updated: 19 Nov 2017, 1:22 PM IST
Bhilwara, bhilwara news, CCTV cameras installed in Bhilwara, Latest news in bhilwara, Bhilwara latest hindi news, Latest hindi news in bhilwara
शहर को तीसरी आंख की जद में लेते इस समय 52 सीसी कैमरे प्रमुख चौराहों, संवदेनशील और अतिसंवदेनशील इलाकों पर लगा दिए गए

भीलवाड़ा।

शहर को सुरक्षित बनाने के लिए नगर विकास न्यास व नगर परिषद ने वादे तो किए लेकिन जब बारी आई तो हाथ खड़े कर दिए। जब प्रशासन भी शहर में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगवा पाए तो आखिरकार जनता आगे आई। बस, सहयोग का सफर शुरू हुआ और परिणाम रंग लाया। शहर के सामाजिक संगठन, व्यवासायिक प्रतिष्ठानों और भामाशाह आगे आए और पुलिस का हाथ थमा लिया। शहर को तीसरी आंख की जद में लेते इस समय 52 सीसी कैमरे प्रमुख चौराहों, संवदेनशील और अतिसंवदेनशील इलाकों पर लगा दिए गए है। 50 अन्य स्थानों पर कैमरा लगाने की कवायद चल रही है। हर थाना क्षेत्र इस पर निगरानी रख रहा है।

शहर में करीब पांच साल पूर्व शहर में बढ़ती अपराधिक वारदात की रोकथाम और कानून व्यवस्था में मदद के लिए सीसी कैमरे लगाए जाने की महत्ती जरूरत समझी। पुलिस अफसरों ने फाइलें भी चलाई। विधायक विठ्लशंकर अवस्थी ने विधायक कोष से बीस लाख रुपए भी दिए। लेकिन नगर विकास न्यास और नगर परिषद अधिकारी सहयोगी नहीं बन पाए। हर बार कोई ना कोई अडंग़ा आ गया। इससे सफलता नहीं मिली। बाद में विधायक कोष की राशि वापस लौटानी पड़ी।

READ: अब डरने की जरूरत नहीं, शनि दुश्मन नहीं दोस्त, शनि अमावस्या पर लगे मेले

पुलिस अधीक्षक प्रदीपमोहन शर्मा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपालस्वरूप मेवाड़ा ने पुलिस के बूते योजना को मूर्तरूप देने का सपना देखा। इसे हकीकत में बदलने के लिए प्रतापनगर थानाप्रभारी नवनीत व्यास, कोतवाल वृद्धिचंद गुर्जर, सुभाषनगर प्रभारी प्रमोद शर्मा, भीमगंज प्रभारी राकेश वर्मा ने बीड़ा उठाया। भामाशाह को प्रोत्साहित किया। शहर की सीमा को जोडऩे वाले हाइवे, प्रमुख चौराहों और प्रमुख स्थानों पर सीसी कैमरे लगा दिए गए है। कैमरे भी अच्छी गुणवत्ता के है।

सीसी कैमरों से चौबीस घण्टे निगरानी रखी जा रही है। इससे अपराधिक वारदात के बाद अपराधी बचकर नहीं निकल सकता। पुलिस को सुराग लगाने में तीसरी आंख महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। वहीं कानून व्यवस्था में भी मदद मिलेगी।
दूसरे फेज में थाना बनेगा कंट्रोल रूम

इस समय जिन स्थानों पर कैमरे लगाए गए उनकी रिकॉर्डिंग निकट ही प्रतिष्ठान या मकान पर हो रही है। अगले फेज में जिन-जिन स्थानों पर कैमरे लगे है। उनकी निगरानी उस क्षेत्र के थाने पर ही होगी। थाने को कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। ताकी किसी भी इलाके की गतिविधियों को थाने पर बैठे-बैठे देखा जा सकेगा। इसमें आधुनिक तकनीक का सहारा लिया जाएगा।


कहां कितने लगे कैमरे
थाना संख्या
प्रतापननगर 18
सुभाषनगर 11
भीमगंज 16
कोतवाली 10

Published on:
Also Read
View All
Rajasthan Crime: ‘मर्डर के बाद घर की छत पर अंतिम संस्कार और कपाल क्रिया’, आरोपी ने उगले रोंगटे खड़े करने वाले राज

राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा?