
कस्बे की एक वृद्ध महिला पर मोटरसाइकिल पर आए दो लुटेरे चाकू से हमला करके रामनामी छीन ले गए।
सवाईपुर।
कस्बे की एक वृद्ध महिला पर मोटरसाइकिल पर आए दो लुटेरे चाकू से हमला करके रामनामी छीन ले गए। लूट की वारदात के बाद कोटड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। बताए गए हुलिए के आधार पर नाकाबंदी भी कराई, लेकिन पता नहीं लगा।
READ: अब डरने की जरूरत नहीं, शनि दुश्मन नहीं दोस्त, शनि अमावस्या पर लगे मेले
जानकारी के अनुसार सवाईपुर नविासी नानी बाई देवनारायण भगवान के दर्शन करके ढेलाणा से सवाईपुर लौट रही थी। रास्ते में पीछे से बाइक पर आए दो जनों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया और गले में पहनी रामनामी छीनने लगे। वृद्धा ने संघर्ष किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसे धक्का देकर गिराकर रामनामी छीनकर भाग गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली।
वृद्धा पर चाकूसे हमला कर रामनामी छीनी
सवाईपुर कस्बे की एक वृद्ध महिला पर मोटरसाइकिल पर आए दो लुटेरे चाकू से हमला करके रामनामी छीन ले गए। लूट की वारदात के बाद कोटड़ी पुलिस मौके पर पहुंची। बताए गए हुलिए के आधार पर नाकाबंदी भी कराई, लेकिन पता नहीं लगा। जानकारी के अनुसार सवाईपुर नविासी नानी बाई देवनारायण भगवान के दर्शन करके ढेलाणा से सवाईपुर लौट रही थी। रास्ते में पीछे से बाइक पर आए दो जनों ने उसे रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया और गले में पहनी रामनामी छीनने लगे। वृद्धा ने संघर्ष किया तो उस पर चाकू से हमला कर दिया। उसे धक्का देकर गिराकर रामनामी छीनकर भाग गए। इस दौरान वहां से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी ली।
पत्नी की हत्या का आरोपित रिमाण्ड पर, शव भाई को सौंपा
भीलवाड़ा प्रतापनगर थाना पुलिस ने गायत्रीनगर में घरेलू विवाद में चाकू से पत्नी की गला रेतकर हत्या और मृतका की बहन पर जानलेवा हमला करने के आरोप में गिरफ्तार मृतका के पति गाजूणा निवासी किशनलाल मेघवंशी को शनिवार को अदालत में पेश किया। जहां से उसे एक दिन के रिमाण्ड पर भेज दिया गया।
थानाप्रभारी नवनीत व्यास ने बताया कि आरोपित की निशान देही पर चाकू बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है। उधर, चाकू से हुए हमले में घायल मंजू की हालत में सुधार आया है। पुलिस ने शनिवार को मृतका चंदा का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया। उसके बाद शव मृतका के भाई को सौंप दिया गया। गौरतलब है कि किशनलाल ने शुक्रवार शाम को गायत्रीनगर में चाकू से अपनी पत्नी का गला रेत दिया था। बीच बचाव के लिए आई मृतका की बहन पर मंजू पर भी हमला कर दिया था।
Updated on:
18 Nov 2017, 10:40 PM IST
Published on:
18 Nov 2017, 10:38 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.