भीलवाड़ा

चारे में दबा कर ले जा रहे थे लाखों का डोडा

राजस्थान में पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान एक पिकअप वाहन से 291 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। chaare mein daba kar le ja rahe the laakhon ka doda
less than 1 minute read
चारे में दबा कर ले जा रहे थे लाखों का डोडा
चारे में दबा कर ले जा रहे थे लाखों का डोडा

राजस्थान में पुलिस ने शुक्रवार को गश्त के दौरान एक पिकअप वाहन से 291 किलोग्राम अफीम डोडा चूरा जब्त कर चालक को गिरफ्तार किया है। chaare mein daba kar le ja rahe the laakhon ka doda

चित्तौड़गढ़ पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि शुक्रवार को एएसपी बुगलाल मीणा के निर्देशन एवं डीएसपी गंगरार भवानी सिंह के मार्गदर्शन में थानाधिकारी गंगरार शिवलाल मीणा थाना क्षेत्र में मय जाप्ता गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान बंजारो का खेडा में एक पेड के नीचे एक पिकअप नजर आई। जिसमें बैठा व्यक्ति पुलिस जाप्ता देखकर नीचे उतर कर भागने लगा। पुलिस जाप्ते ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ पर उसने वाहन में खांखला भरा होने एवं एमपी की तरफ से लाना बताया । लेकिन तलाशी के दौरान खाखले के अन्दर कुल 8 सफेद रंग के बोरे पाए गए।

बोरे को वाहन से नीचे उतार कर खोलकर देखा तो उसमें कुल 291 किलोग्राम वजनी डोडा चूरा बरामद हुए। पुलिस ने मौके पर लालास बंजारो का खेडा निवासी मुकेश कुमार पुत्र कनीराम बंजारा को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया। आरोपित ने पूछताछ में पिकअप से बरामद अफीम डोडा चूरा एमपी की तरफ से लाना बताया।

Published on:
26 May 2023 08:25 pm
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी