भीलवाड़ा

सभापति ने उठाया जरूरतमंदों को भोजन कराने का बीड़ा

इंदिरा रसोई से 30 हजार 723 जरूरतमंदों को भोजन वितरण
less than 1 minute read
May 21, 2021
सभापति ने उठाया जरूरतमंदों को भोजन कराने का बीड़ा
सभापति ने उठाया जरूरतमंदों को भोजन कराने का बीड़ा

भीलवाड़ा।
नगर परिषद सभापति राकेश पाठक ने भीलवाड़ा में जरूरतमंदों के लिए एक हजार भोजन के पैकेट निजी कोष और भामाशाह के सहयोग से वितरित करने का कार्य प्रारंभ किया। पाठक ने बताया कि यह भोजन अक्षय पात्र के माध्यम से बनवाया जाकर जरूरतमंदों को वितरित किए जा रहे है। स्वयं के निजी कोष और भामाशाह के सहयोग से भोजन के पैकेट सिख समुदाय गुरुद्वारा कमेटी तैयार कर रही है। भोजन वितरण के समय सांसद प्रतिनिधि राजकुमार आंचलिया, मोहित पाठक, तरुण सोमानी, गुरप्रीत सिंह, प्रतीक सिंह, करण सिंह, अरुण चेचानी, प्रतीक बल्दवा व गुरुद्वारा कमेटी की टीम साथ थी।
उधर राज्य सरकार के निर्देश पर लॉकडाउन के दौरान कोई भी भूखा ना सोए इसके तहत जरूरतमंदों तक इंदिरा रसोई में माध्यम से नि:शुल्क भोजन पहुंचा जा रहा है। भीलवाड़ा शहर में तीन इंदिरा रसोई है। जिसमें एमजीएच परिसर स्थित मानव सेवा समिति की ओर से नि:शुल्क भोजन दिया जा रहा है। अरिहन्त हॉस्पिटल के पास व सांगानेरी गेट स्थित इंदिरा रसोई से भामाशाहों व नगर परिषद के सहयोग से नि:शुल्क भोजन वितरण किया जा रहा है। अब तक 30 हजार 723 भोजन पेकेट का वितरण किए जा चुके है। परियोजना अधिकारी अमृतलाल खोईवाल ने बताया कि गुरुवार को सांगानेरी गेट स्थित इंदिरा रसोई में सब्जी की शिकायत मिली। जांच के दौरान सब्जी में पानी की मात्रा अधिक होने पर रसोई संचालक को सब्जी की गुणवत्ता तथा पूडियों में सुधार के निर्देश दिए। नगर परिषद आयुक्त दुर्गाकुमारी व अमृतलाल ने शुक्रवार को भी भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई।

Updated on:
21 May 2021 08:00 pm
Published on:
21 May 2021 08:00 pm