भीलवाड़ा

चेम्बर के जीसी जैन अध्यक्ष व आरकेजैन पुन: महासचिव निर्वाचित

टेक्सटाइल सेक्टर की समस्याओं को टेक्सटाइल मंत्री के सामने रखा

2 min read
Aug 29, 2020
Chamber's GC Jain president and RK Zain re-elected general secretary in bhilwara

भीलवाड़ा।
मेवाड चेम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्री की 49वीं वार्षिक आमसभा एवं कार्यकारणी समिति व पदाधिकारियों के वार्षिक चुनाव आज वीडियों कॉन्फ्रेन्स से हुए। आमसभा के बाद कार्यकारणी समिति की प्रथम
बैठक में जीसी जैन को वर्ष 2020-21 के लिए अध्यक्ष चुना गया। आरके जैन को पुन: मानद महासचिव चुना गया।
जीसी जैन कपडा निर्यातक स्टार एक्सपोर्ट हाउस सम्यक सिन्थेटिक्स के प्रबंध निदेशक है। वह सीए एवं सीएस है। जैन इससे पूर्व संगम इण्डिया लिमिटेड के प्रिसिडेन्ट रह चुके है। जैन के अलावा हिन्दुस्तान जिंक के सुजल शाह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, आरएसड्ब्ल्यूएम लिमिटेड के संयुक्तप्रबंध निदेशक बीएम शर्मा एवं सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया के पूर्व
कार्यकारी निदेशक डॉ. आरसी लोढा एवं जेके टायर एण्ड इण्डस्ट्रीज कांकरोली के महाप्रबंधक अनिल मिश्रा को उपाध्यक्ष चुना गया। वीके मानसिंगका को संयुक्त सचिव एवं कमल मोदी को कोषाध्यक्ष चुना गया।
लॉकडाउन में चेम्बर सदस्यों ने किया २२ करोड़ का सहयोग
महासचिव आरके जैन ने गतवर्ष की गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि 25 मार्च 2020 से देश में कोराना महामारी के कारण सम्पूर्ण देश में लॉकडाउन लगाया गया, जो कि लगभग 31 मई 2020 तक चला। लॉकडाउन के कारण औद्योगिक एवं व्यापारिक गतिविधियां काफी लम्बे समय तक बन्द रहने से आर्थिक व्यवस्था पर काफी प्रतिकूल असर पड़ा। अभी तक भी व्यावसायिक एवं औद्योगिक गतिविधियां पूरी तरह से व्यवस्थित नही हो सकी हैं। इसके कारण उद्योग एवं व्यापार जगत को गम्भीर आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। लॉकडाउन के समय, आमजन को सहयोग व राहत देने के लिए चेम्बर के सदस्य आगे आए। सदस्यों ने 22 करोड़ से अधिक की राशि विभिन्न सहायता कोष के माध्यम से एवं जरुरतमंद व्यक्तियों को भोजन आदि उपलब्ध कराने में योगदान दिया। लॉकडाउन के दौरान उद्योगों को आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर चेम्बर ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की। पूर्व अध्यक्ष दिनेश नौलखा ने चेम्बर की ओर से केन्द्रीय कपड़ा मंत्री से वीडियों कॉन्फ्रेन्स मीटिंग में टेक्सटाइल सेक्टर की विभिन्न समस्याओं को सामने रखा। कपडा मंत्री ने विभिन्न टास्क फॉर्स गठित किए। इनमें मेवाड चेम्बर के प्रतिनिधी के रुप में दिनेश नौलखा को शामिल किया गया।
मुख्यमंत्री के उद्योग एवं औद्योगिक संगठनों से संवाद के कार्यक्रम में भीलवाडा का प्रतिनिधित्व चेम्बर के महासचिव आरके जैन ने किया। चुनाव अधिकारी डॉ. पीएम बेसवाल ने नई कार्यकारणी सदस्?यों की घोषणा की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष जी सी जैन ने कहाकि इन 54 वर्षो में मेवाड चेम्बर ने जिन ऊँचाईयों की छुआ है। इसमें लक्ष्मीनारायण झुंझनुवाला, आरपी सोनी, आरएल नौलखा, जेसी लढ्ढा व एसपी नाथानी आदि का योगदान रहा है।

Published on:
29 Aug 2020 09:47 pm
Also Read
View All