भीलवाड़ा

#ChangeMaker : नारी बदल सकती है देश की राजनीति की तस्वीर

सातों विधानसभा क्षेत्र में 21 स्थानों पर हुई चेंजमेकर महाभियान के तहत महिला समूह की बैठकें

3 min read
changmaker mhabhiyan in bhilwara

भीलवाड़ा।

राजनीति में नारी शक्ति देश का भाग्य बदलने की ताकत रखती है, मां,बहू, बेटी का जिम्मा भलीभांति निभाने के बावजूद महिलाओं की भावनाओं को सामाजिक स्तर पर कुचला जा रहा है। राजनीति में जो अवसर मिलनें चाहिए वो नहीं मिल रहे है। हमें मौका मिलें तो हम भी देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमन, इन्दिरा गांधी, किरण बेदी भी बन दिखा सकती है। पुरुष प्रधान देश में ग्रामीण सरकार चलाने के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था तो महिलाओं के लिए लागू हो गई लेकिन आज भी उनका काम पुरुष कर रहे है। इसके लिए हमें जागरूक होना पड़ेगा, राजस्थान पत्रिका का जो चेंजमेकर अभियान शुरू हुआ है, ये सेतु बनेगा और हमें मंजिल तक पहुंचाएगा।

ये भी पढ़ें

माइनिंग एकेडमी 500 युवाओं को रोजगार के लिए कर रहा प्रशिक्षित, अब युवा कर सकेंगे जम्बो ड्रीलिंग

राजस्थान पत्रिका के सामाजिक सरोकार से जुडें चेंजमेकर महाभियान के तहत जिले में गुरुवार को सातों विधानसभा क्षेत्र में 21 स्थानों पर आयोजित हुई महिला समूहों की बैठक में नारी शक्ति का ये संकल्प उभर कर आया। इस दौरान महिला समूह ने राजनीति में स्वच्छता व बदलाव की शपथ ली और चेंजमेकर अभियान से कैसे जुड़ा जा सकता है, इसकी जानकारी ली। समूहों की बैठक में बड़ी संख्या में महिलाआें ने उत्साह से हिस्सा लिया और अपने हक की बात रखी।

एेसा लगता जैसे राजनीति गंदगी से भरी है
मुख्य पोस्ट आफिस के निकट शांति भवन में आयोजित महिला समूह की बैठक में श्री शांति जैन महिला मंडल, अग्रवाल महिला मण्डल, तेरापंथ सेवा संस्थान की सदस्यों का कहना था कि उन्होंने भी परिवार की देखभाल के साथ राजनीति में जाने का ताना बाना बुना था, लेकिन उन्हें परिवार का ही समर्थन नहीं मिला, उनके जो बोल थे, उससे एेसा लगता था कि जैसे की राजनीति अच्छी नहीं गंदगी से भरी है। पत्रिका ने चेंजमेर महाभियान के जरिए जो शुरूआत की निश्चित ही सक्रिय महिलाओं को राजनीति में स्वच्छता लाने के लिए प्रेरित करेगी।

कार्यक्रम को श्री शांति महिला मण्डल की चेयरमेन नेहा चोरडिया, किरण सेठी, प्रमिला सूर्या, नीलम लोढ़ा, जैन क्रांफेंस की अध्यक्ष लाड मेहता, शांति जैन महिला मंडल अध्यक्ष चन्दा कोठारी, तेरापंथ सेवा संस्थान महिला प्रकोष्ठ की अलका डोसी व उषा सिसोदिया ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में रिटायर्ड संयुक्त निदेशक डीपीआर श्याम सुन्दर जोशी, स्विफट कॉलेज एवं निफ्ट की निदेशक , अपर्णा श्यामसुखा, भीलवाड़ा टेक्सटाइल ट्रेड फडेरशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल शर्मा मौजूद थे। संचालन श्री शांति जैन महिला मंडल की मंत्री सरिता पोखरना ने किया।

राजनीति में भाई-भतीजावाद एवं वंशवाद हावी

गायत्री शक्ति पीठ के निकट स्थित वरिष्ठ नागरिक भवन में भाजपा, कांग्रेस व विभिन्न महिला संगठनों के प्रतिनिधियों का नहीं नारी शक्ति का समावेश नजर आया। यहां उनका का कहना था कि राजनीति में भाई-भतीजावाद एवं वंशवाद हावी होने से जागरूक महिलाओं को आगे बढऩे के मौके नहीं मिल रहे है। इसके लिए कईयों ने खुद को भी जिम्मेदार ठहराया, लेकिन उन्होंने माना कि पत्रिका ने जो मंच दिया है, उससे निश्चित उनके अधिकारों की रक्षा होगी। राजनीति में सुधार के लिए वे ईमानदारी से काम करेगी तो अच्छे परिणाम सामने आएंगे। यहां सामाजिक बढ़ावा नहीं मिलने पर भी प्रतिभागियों ने चिंता जताई।

कार्यक्रम को पीसीसी की सदस्य सुमित्रा कांटिया, प्रदेश महासचिव इन्द्रा सोनी, महिला कांगे्रस जिलाध्यक्ष रेखा हिरण, सुशीला बैरवा, पार्षद खुशबू शुक्ला, ज्योति आशीर्वाद, पूर्व भाजपा महिला जिलाध्यक्ष मधु शर्मा तथा रावणा राजपूत सेवा संस्थान की महिला जिलाध्यक्ष निशा कंवर गौड ने सम्बोधित किया। इस दौरान आईएमए भीलवाड़ा शाखा अध्यक्ष डॉ.केके भण्डारी, पीएनबी के रिटायर्ड चीफ मैनेजर मदन नागौरी, वरिष्ठ नागरिक मंच के महासचिव मदन खटोड व भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आरती कोगटा थे। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति अध्यक्ष डॉ.सुमन त्रिवेदी ने किया।

चेंजमेकर से बहेगी राजनीति में बदलाव की बयार
नागौरी गार्डन स्थित माहेश्वरी भवन में माहेश्वरी महिला मण्डल की सदस्य बोली कि महिला जो सोचती है वो कर गुजरती है, इसके लिए इरादे भी मजबूत होनेचाहिए। उनका कहना था कि राजस्थान पत्रिका के पथ प्रदर्शक बन कर सामने आने से निश्चित रूप में राजनीति में बदलाव की बयार बहेगी। सदस्यों का कहना था कि अब समय आ गया है कि हम जागें और पुरुष प्रधान राजनीतिक क्षेत्र में महिला की ताकत बढाए ताकि स्वच्छता आ सके और भ्रष्टाचार मिट सकें।

कार्यक्रम में राजनीति में भी शिक्षा का पाठ शामिल करने और सामाजिक दृष्टिकोण में बदलाव पर भी जोर रहा। कार्यक्रम को अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला महासभा पश्चिमांचल की उपाध्यक्ष ममता मोदानी, पूर्व सभापति मधु जाजू, प्रदेश माहेश्वरी मण्डल की मंत्री संध्या आगीवाल, प्रांतीय लायनेस के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष कल्पना माहेश्वरी, नगर माहेश्वरी महिला मण्डल की उपाध्यक्ष सुमन सोनी ने कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान जिला बार एसोसियेशन अध्यक्ष राजेन्द्र कचौलियां, श्रीगणेश उत्सव एवं प्रबंध सेवा समिति अध्यक्ष उदयलाल समदानी व महावीर समदानी, जिला माहेश्वरी संगठन की जिलाध्यक्ष अनिला अजमेरा मौजूद थे। संचालन कंचन देवी ग्रुप ऑफ कॉलेज की निदेशक शिखा भदादा ने किया।

ये भी पढ़ें

#ChangeMaker : महेंद्रगढ़ में महिलाओं ने ली राजनीतिक स्‍वच्‍छता केे लिए बदलाव की शपथ
Updated on:
31 May 2018 10:38 pm
Published on:
31 May 2018 10:30 pm
Also Read
View All