6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

#ChangeMaker : महेंद्रगढ़ में महिलाओं ने ली राजनीतिक स्‍वच्‍छता केे लिए बदलाव की शपथ

स्वच्छ करे राजनीति बदलाव के नायक राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर्स महाअभियान का कार्यक्रम

2 min read
Google source verification
changemakers mhabhiyan in bhilwara

changemakers mhabhiyan in bhilwara

बागौर।
स्वच्छ करे राजनीति बदलाव के नायक राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर्स महाअभियान का कार्यक्रम गुरुवार को आधी आबादी की लीडर बनी महिला वर्ग ने मिलकर भीलवाड़ा जिले की सहाड़ा तहसील क्षेत्र के महेंद्रगढ़ गांव में सहाड़ा उपखण्ड अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत के नेतृत्व में आयोजित किया गया । जिसमे 25 से अधिक महिलाओंं ने राजनीति विषय पर संकल्प पत्र और परिचर्चा करते हुए भाग लिया। वहींं महिलाओंं ने अपने मोबाल से चेंजमेकर्स डॉट कॉम के तहत ऑन लाईन जुड़कर इस अभियान में अपनी आहुुत‍ियां दी।



गुरुवार को महेंद्रगढ़ में आयोजित राजस्थान पत्रिका के इस महाअभियान के तहत उपखण्ड अधिकारी राजलक्ष्मी गहलौत ने पत्रिका के चेंजमेकर्स महाअभियान के बारे में राजनीति को किस तरह स्वच्छ करते हुवे महिलाये खुद भी सक्रिय होकर राजनीति में कैसे अपना योगदान रख सकती है इस पर विस्तार से बैठक में उपस्थित समस्त महिलाओ को समझाया व पत्रिका का चेंजमेकर्स महाअभियान क्या है और इसमें ग्रामीण तबके की महिलाएं किस तरह भाग ले सकती है और ग्रामीण महिलाओं की भागीदारी किस तरह बढाई जा सकती है। इसको लेकर महिलाओं से चर्चा कर उन्हें राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर्स डॉट कॉम के तहत अपने मोबाईल से जुडऩे को भी जागरूक किया। वहीं गहलोत ने समस्त महिलाओं को चेंजमेकर्स महाअभियान के तहत पत्रिका द्वारा लिखित 3 बिन्दुओ पर शपथ भी दिलाई । इससे पहले महिलाओ ने राजनीति को स्वच्छ करने के लिए राजनीति विषय पर संकल्प सत्र और परिचर्चा कर चेंजमेकर्स महाअभियान में अपनी अक्षुण आहुुति दी ।


इस चेंजमेकर्स महाअभियान में सहाड़ा उपखण्ड अधिकारी राजलक्ष्मी गहलोत, आंगनबाड़ी एलएस सुशीला सोनी, पीएस राजकंवर राणावत, ग्रामसाथिन जप्पू लखारा, आशा सयोगिनी टीना शर्मा, कंचन वैष्णव, नर्बदा पंवार, नारायणी देवी, राजू देवी, मनभरी देवी, लक्ष्मी देवी, कंकु देवी, कंचन देवी, देऊ देवी, सीमा देवी, नंदू देवी, मंजू देवी, आशा देवी, दुर्गा देवी, चंदा देवी सहित 25 से अधिक महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए राजस्थान पत्रिका के चेंजमेकर्स महाअभियान को सफल बनाया।