भीलवाड़ा

मॉ के साथ बच्चों ने भी किया मतदान

ऋषि श्रृंग्य उच्च माध्यमिक विद्यालय का मामला
less than 1 minute read
Jan 29, 2021
मॉ के साथ बच्चों ने भी किया मतदान
मॉ के साथ बच्चों ने भी किया मतदान

भीलवाड़ा।
नगर परिषद के ७० वार्डो के चुनाव व मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। विशेषकर महिलाओं में। शहर में कई ऐसे मतदान केन्द्रों पर बच्चों के द्वारा भी मतदान करने की सूचना मिली है। हालांकि उनके साथ उनके परिजन साथ थे। ऐसा नजारा पत्रिका टीम ने मतदान केन्द्र संख्या २३० ऋषि श्रृंग्य उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित वार्ड संख्या ४३ के भाग संख्या १ पर देखा। इस बार मतदान केन्द्र के अन्दर के फोटो पर प्रतिबन्ध होने से टीम ने भी इसकी पालना करते हुए फोटो नहीं खिंचे, लेकिन दो महिलाओं ने अपने साथ बच्चों को लेकर मतदान केन्द्र में प्रवेश किया। बच्चों के ऊंगली पर अमीट स्याई लगाई गई तथा ईवीएम का बटन भी बच्चों ने ही दबाया। यह पूरा नजरा देखने के बाद जब बच्चों से पूछा गया कि आपने वोट डाल दिया तो उनके परिजनों ने हंस कर कहां हॉ डाल दिया। लेकिन इस मतदान केन्द्र के सुपर वाइजर वीरेन्द्र चतुर्वेदी ने रोका ना ही मतदान टीम ने दोनो बच्चों को रोकने का प्रयास किया। इस सम्बन्ध में जब जिला कलक्टर एव जिला निर्वाचन अधिकारी शिव प्रसाद एम नकाते से इसकी जानकारी दी गई तो उन्होंने रिटर्निंग अधिकारी से बात करने को कहा। रिटर्निग अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी ओम प्रभा ने इस मामले की जानकारी क्षेत्र के प्रभारी लेने की बात कहीं।

Updated on:
29 Jan 2021 08:27 am
Published on:
29 Jan 2021 08:27 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी