भीलवाड़ा

बच्चों ने दिखाया उत्साह

माहेश्वरी समाज की रचनात्मक प्रतियोगिता
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2021, 8:06 PM IST
बच्चों ने दिखाया उत्साह
बच्चों ने दिखाया उत्साह

भीलवाड़ा।
नगर माहेश्वरी सभा व नगर माहेश्वरी महिला संस्थान की ओर से विभिन्न तरह की रचनात्मक प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसे लेकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला।
सभा मंत्री अतुल राठी ने बताया कि स्लोगन प्रतियोगिता में 18 वर्ष से छोटे बच्चों में सौम्य तोषनीवाल प्रथम, अक्षत बांगड़ द्वितीय, आर्यन पोरवाल तृतीय रहे। 18 वर्ष से ऊपर के पुरुष वर्ग में अंकित लाहोटी, बलराम तोतला, निहित माहेश्वरी श्रेष्ठ रहें। 18 वर्ष से ऊपर की महिला वर्ग में प्रगति तोतला, विनीता तोषनीवाल, मीनू झवर श्रेष्ठ रही। महिला संस्थान की भारती बाहेती ने बताया कि वाद विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में विपक्ष दोनों तरफ से प्रतियोगियों ने भाग लिया। पक्ष में रेखा मुन्दडा, आशीष इनानी, कविता दरगड, विपक्ष में कोमल भंडारी, चंचल बाहेती, कुनिका बियानी श्रेष्ठ रही।
मीडिया प्रभारी महावीर समदानी ने बताया कि हैंडराइटिंग श्लोक प्रतियोगिता में दिविना माहेश्वरी प्रथम, भरत सोमानी द्वितीय, श्रेया नुवाल तृतीय रही। महिला संगठन कि रीना डाड ने बताया कि कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में पृथ्वी चांडक, नंदनी लढ्ढा, असमी भदादा, अनंत कास्ट श्रेष्ठ रहे। नृत्य प्रतियोगिता तीन समूह में हुई। इनमें 5 से 15 साल तक के बच्चों में अक्षरा माहेश्वरी, राशि लढ्ढा, स्पर्श कोगटा श्रेष्ठ रहे। 16 से 25 साल के द्वितीय समूह में आव्या सोमानी, अंजलि, मनाई सोमानी, अवनी आरवी श्रेष्ठ रही। 25 वर्ष से ऊपर के लिए कनुप्रिया बंग, चेतना बसेर, पूनम, प्रीति डाड, वैजयंती समदानी, हनी जागेटिया श्रेष्ठ रहे। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों में सात्विक माहेश्वरी, सात्विक समदानी प्रथम, अनन्य बिरला द्वितीय, अद्भुत सोमानी तृतीय। 6 से 18 वर्ष में आरवी काबरा प्रथम, अनन्या कास्ट द्वितीय, ईवा काबरा व स्पर्श कोगटा तृतीय रहे। बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में स्नेहा सोमानी प्रथम, सौम्य तोषनीवाल द्वितीय, मिहिका पोरवाल तृतीय रही।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल