भीलवाड़ा

खेल सामग्री पाकर खिल उठे नौनिहालों के चेहरे: एजीएफ ने झुग्गी-झोपड़ियों में बांटे बैट-बॉल

अभावों के बीच कच्ची बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों में अपना बचपन गुजार रहे बच्चों के हाथों में जब बैट और बॉल आए, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की प्रेरणा से अविनाश गहलोत फाउंडेशन (एजीएफ) की ओर से इन जरूरतमंद बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया, जिसे पाकर […]

less than 1 minute read
Feb 13, 2026
The faces of the children blossomed after receiving sports equipment.

अभावों के बीच कच्ची बस्तियों और झुग्गी-झोपड़ियों में अपना बचपन गुजार रहे बच्चों के हाथों में जब बैट और बॉल आए, तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत की प्रेरणा से अविनाश गहलोत फाउंडेशन (एजीएफ) की ओर से इन जरूरतमंद बच्चों के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया, जिसे पाकर नौनिहालों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

फाउंडेशन के प्रदेश सचिव रामनिवास भाटी के निर्देशन में विभिन्न स्थानों पर ऐसे कई सेवा प्रकल्प और पुनीत कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में एजीएफ की टीम ने जिला संयोजक दिनेश कुमार माली के सानिध्य में कच्ची बस्तियों में पहुंचकर बच्चों को क्रिकेट का बल्ला, गेंद सहित विभिन्न खेलकूद की सामग्री भेंट की। अपनी मनपसंद खेल सामग्री पाकर बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

इनकी रही सक्रिय भागीदारी

खेल सामग्री वितरण के इस मानवीय सेवा कार्य में टीम के सदस्यों ने पूरे उत्साह से भाग लिया। इस अवसर पर किशन लाल माली, रोहित सैनी, युवराज सिंह, धनराज माली और खुशराज की सक्रिय उपस्थिति रही।

Published on:
13 Feb 2026 08:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर