भीलवाड़ा

शहर के पार्क बने तालाब, बारिश का पानी भरा

भीलवाड़ा की वस्त्रनगरी में तेज बारिश ने सड़कों और गलियों की बदहाली ही नहीं बल्कि पार्कों की पानी निकासी की भी पोल खोल दी।
2 min read
Jul 15, 2022
शहर के पार्क बने तालाब, बारिश का पानी भरा
शहर के पार्क बने तालाब, बारिश का पानी भरा

भीलवाड़ा की वस्त्रनगरी में तेज बारिश ने सड़कों और गलियों की बदहाली ही नहीं बल्कि पार्कों की पानी निकासी की भी पोल खोल दी। निकासी का उचित प्रबंधन नहीं होने से पार्कों में बारिश का पानी भरा है। शहर के नेहरु गार्डन, राजीव गांधी पार्क, शिवाजी गार्डन समेत अन्य कई पार्कों में बारिश का पानी भरा है। इससे यहां टहलने आने वाले लोग परेशान हैं। पानी की वजह से पार्क के ट्रेक पर कीचड़ फैल गया। इनकी सफाई पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। नतीजतन पार्कों में लोगों की आवाजाही घट गई।


स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को पार्कों से नियमित रूप से सूखे पत्ते, फुटपाथ से मिट्टी हटवानी चाहिए। पानी की निकासी का प्रबंध भी करना चाहिए।

दो माह से नहीं हो रही देखरेख
नगर परिषद के करीब 120 छोटे-बड़े पार्क हैं। इनकी दो माह से देखरेख नहीं हो रही है। पहले ये सभी पार्क ठेकेदार के पास थे। टेंडर अवधि समािप्त के बाद इनके लिए समितियों से टेंडर मांगे थे। दो माह बाद भी किसी को जिम्मेदारी नहीं दी गई। नगर विकास न्यास के 75 छोटे-बड़े पार्क है। इन को मौहल्ला समितियां, एनजीओ तथा ठेकेदार को देखरेख के लिए दे रखा है। दोनों निकाय पार्कों पर हर माह लाखों रुपए खर्चती है। उसके बाद भी इनकी हालत दयनीय है।

होनी चाहिए हर सुविधा
पार्कों में हर मौसम से निपटने के लिए सुविधाएं होनी चाहिए ताकि बारिश से पार्क की सुंदरता खराब न हो और लोग आसानी से यहां घूम सकें। बुजुर्गों का काफी वक्त पार्क में ही गुजरता है।
जीएल गुप्ता, आरसी व्यास कॉलोनी
----
सुविधाओं की है कमी
पार्क का रखरखाव बेहतर बनाने के लिए उचित कार्रवाई और गंभीरता से प्रयास की जरूरत है। पार्क में लोग पूरे साल जाते हैं। पार्कों में पानी न जमा हो, इसके लिए इंतजाम किए जाएं।
एमके सिसोदिया, आरसी व्यास कॉलोनी
------
निकासी का करेंगे प्रबन्ध
पार्कों का रखरखाव और सफाई कार्य किया जा रहा है। अभी विभागीय कार्य से बाहर हूं। आते ही पानी की निकासी का प्रबंध करवाऊंगा। पार्कों की हर समस्या दूर करने के प्रयास करते हैं।
जीतराम जाट, कार्यवाहक उद्यान अधीक्षक यूआईटी

Published on:
15 Jul 2022 11:13 am
Also Read
View All
भीलवाड़ा को मिली पहली महिला महापौर, BJP की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित; संतोष कंवर ने पर्चा लिया वापस

कौन हैं भीलवाड़ा की मेयर प्रत्याशी जसवंत कंवर? बीजेपी से भरा पर्चा, कांग्रेस का कोई उम्मीदवार नहीं

भीलवाड़ा: मोहन भागवत और राष्ट्रसंत पुलक सागर के बीच सनातन रक्षा, गोसेवा और डेमोग्राफी पर चर्चा

भीलवाड़ा निकाय चुनाव रिजल्ट: BJP प्रत्याशी की 2 हजार से ज्यादा वोटों से सबसे बड़ी जीत, 6 वोट से निर्दलीय जीती; देखें लिस्ट

जयपुर से 50 KM दूर BJP की ‘शाही बाड़ेबंदी’: कोई स्विमिंग में मस्त, तो कोई भक्ति में लीन; नाप-तोलकर बात कर रहे प्रत्याशी