भीलवाड़ा

बंद रहे बदनोर के बाजार, पंचायत समिति बनाने की मांग, क्रमिक अनशन शुरू

बदनोर को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर बैराट विकास समिति ने उपजिला प्रमुख रामचन्द्र सेन की अगुवाई में बुधवार को कस्बा बंद रखा।
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 10:32 PM IST
Close to Badnor market in bhilwara
Close to Badnor market in bhilwara

बदनोर।

बदनोर को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर बैराट विकास समिति ने उपजिला प्रमुख रामचन्द्र सेन की अगुवाई में बुधवार को कस्बा बंद रखा। सुबह कुछ व्यापारियों ने दुकानें खोली। उप जिला प्रमुख की अगुवाई में समिति के लोग दुकाने बंद कराने गए तो विरोध झेलना पड़ा। ज्ञापन देने के बाद बाजार खुल गए। पन के बाद कार्यालय के बाहर समिति सदस्यों ने क्रमिक अनशन शुरू किया।

समिति ने तहसीलदार नवलराम मीणा को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में बताया कि बदनोर को क्षेत्र, आबादी, पंचायतों व भौगोलिक दृष्टि से पंचायत समिति बनाया जाना चाहिए। ज्ञापन के बाद कार्यालय के बाहर समिति सदस्यों ने क्रमिक अनशन शुरू किया। समिति अध्यक्ष सज्जनसिंह चौहान, शिवसिंह शक्तावत, जितेन्द्रसिंह पलासिया, बलवन्तसिंह चांदावत, आजाद मोहम्मद भाटी, गोविन्द पुरी को भाजपा महामंत्री प्रताप सिंह चौहान ने माला पहनाकर अनशन पर बैठाया। ज्ञापन देने वालों में उप प्रधान घनश्याम सिकलीगर, चन्द्रसिंह लोढ़ा, सिकन्दर अली, हंसबहादुर सिंह शामिल थे। ज्ञापन देने के बाद बाजार खुल गए।

Updated on:
20 Nov 2019, 10:32 PM IST
Published on: