भरतपुर में एक पखवाड़े पूर्व हुई शराब दुखांतिका को लेकर भीलवाड़ा के सबक नहीं लेने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जिले के साथ ही प्रदेश के पुलिस व आबकारी अधिकारियों की मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने खिंचाई की। वही मुख्यमंत्री कार्यालय यानि सीएमओ का शनिवार को भी भीलवाड़ा जिले से सीधा सम्पर्क बना रहा। सीएम के निर्देश पर आबकारी आयुक्त जोगाराम के भीलवाड़ा पहुंचने पर हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त नीति बनी। शनिवार दोपहर तक 25 हजार लीटर वॉश नष्ट की जा चुकी थी
भीलवाड़ा। भरतपुर में एक पखवाड़े पूर्व हुई शराब दुखांतिका को लेकर भीलवाड़ा के सबक नहीं लेने पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर जिले के साथ ही प्रदेश के पुलिस व आबकारी अधिकारियों की मुख्य सचिव निरंजन आर्य ने खिंचाई की। वही मुख्यमंत्री कार्यालय यानि सीएमओ का शनिवार को भी भीलवाड़ा जिले से सीधा सम्पर्क बना रहा। सीएम के निर्देश पर आबकारी आयुक्त जोगाराम के भीलवाड़ा पहुंचने पर हथकढ़ शराब के खिलाफ पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त नीति बनी। शनिवार दोपहर तक 25 हजार लीटर वॉश नष्ट की जा चुकी थी
आबकारी आयुक्त जोगाराम ने जिला कलक्टर शिव प्रसाद नकाते, पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, व आबकारी अतिरिक्त आयुक्त राजेन्द्र सिंह से चर्चा की और धावों की कार्रवाई की रणनीति बनाई और टीमों को टास्क दिए। मांडल विधायक रामलाल जाट व मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ से भी जोगाराम व आला अधिकारियों ने चर्चा की। यह सभी बाद में सारण का खेड़ा पहुंचे। यहां मृतक आश्रितों व घायलों के परिजनों से मिलें और संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मंजूर राशि का चेक प्रदान किए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर मुख्य सचिव निरंजन आर्य के शराब दुखांतिका को लेकर प्रदेश के जिला कलक्टर, एसपी व अन्य अधिकारियों के वीसी ली। इसमें तीनों आला अधिकारी मांडलगढ़ स्थित पंचायत समिति पहुंच कर शामिल हुए।
यहां मृतक आश्रितों व घायलों के परिजनों से मिलें और संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री सहायता कोष से मंजूर राशि का चेक प्रदान किए।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर मुख्य सचिव निरंजन आर्य के शराब दुखांतिका को लेकर प्रदेश के जिला कलक्टर, एसपी व अन्य अधिकारियों के वीसी ली। इसमें तीनों आला अधिकारी मांडलगढ़ स्थित पंचायत समिति पहुंच कर शामिल हुए।
वीसी में भरतपुर में हुई दुखांतिका से भी भीलवाड़ा में अधिकारियों के सबक नहीं लेने पर आर्य ने नाराजगी जताई और प्रदेश के सभी कलक्टर व एसपी को ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो इसके दिशा निर्देश दिए।
मुख्य सचिव के मिले निर्देश के आधार पर यहां आबकारी आयुक्त ने अधिकारियों के साथ चर्चा की और हथकढ़ शराब के खिलाफ जारी अभियान को प्रभावी तरीके से पुलिस टीम के साथ मिल कर अंजाम देने के निर्देश दिए। इसके बाद जिले में विशेष अभियान के लिए प्रभावी कार्रवाई के लिए टास्क टीम गठित की गई। इसके लिए टीमों को टास्क दिए गए।