भीलवाड़ा

सीएम गहलोत ने की उदयपुर के बड़गांव एसडीएम की तारीफ

मुख्यमंत्री ने ढाई मिनट तक की फोन पर चर्चा
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Apr 2023, 2:55 PM IST
सीएम गहलोत ने की उदयपुर के बड़गांव एसडीएम से तारीफ
सीएम गहलोत ने की उदयपुर के बड़गांव एसडीएम से तारीफ

भीलवाड़ा. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को महंगाई राहत कैंप के दौरान उदयपुर के बड़गांव एसडीएम रमेश बहेडिया से फोन पर चर्चा की। करीब ढाई मिनट की बातचीत में गहलोत ने रमेश बहेडिया के कामों की तारीफ की है।

शिविर में लोगों ने सवाल किया कि सरकार को महंगाई राहत कैंप लगाने की क्या जरूरत पड़ी है। इस पर बहेडिया ने लोगों को बताया कि मुख्यमंत्री गहलोत ने मायरा भरा है। इसे स्थानीय लोगों को बता रहे है। मुख्यमंत्री गहलोत ने इतना बड़ा मायरा भरा है यह लोगों के सामने रख दिया है। मायरा में यही संदेश दिया है कि मुख्यमंत्री देते-देते नहीं थकेंगे, लेकिन तुम लोग मांगते-मांगते थक जाओंगे। मुख्यमंत्री से और भी मांग कर सकते है। मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा आपने अच्छा किया। बहेडिया ने बताया कि वह बड़गाव एसडीएम है। वह पिछले पांच-छह माह से यहां है। यहां लोगों को मेवाड़ी भाषा में समझाया जाता है। वह मूलत: ज्योतिषी नगरी कारोई के रहने वाले है। बातचीत के दौरान गहलोत ने बहेडिया के प्रयासों की तारीफ की तथा महंगाई राहत कैंप को लेकर समझा कि लोगों के सामने क्या समस्या आ रही है।
कैंप में लिखित स्लोगन के माध्यम से लोगों को समझाने का प्रयास कर रहे है। यह अंदाज सीएम को भा गया है।

Published on:
Also Read
View All