भीलवाड़ा

सुबह सर्द हवा, दोपहर में तेज धूप, शाम को गलन, मौसम ने बढ़ाई उलझनें

भीलवाड़ा शहर में बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिससे आमजन दिनभर असमंजस की स्थिति में है। सुबह के समय सर्द हवाएं सर्दी का अहसास कराती हैं, दोपहर में तेज धूप गर्मी का प्रभाव बढ़ा देती है, जबकि शाम ढलते ही हल्की गलन फिर से परेशान करने लगती है। दिन […]

2 min read
Feb 04, 2026
Cold wind in the morning, bright sunshine in the afternoon, and frost in the evening
  • -शहर में मौसम का बदला-बदला मिजाज
  • -तापमान स्थिर फिर भी लोग हो रहे बेहाल

भीलवाड़ा शहर में बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है, जिससे आमजन दिनभर असमंजस की स्थिति में है। सुबह के समय सर्द हवाएं सर्दी का अहसास कराती हैं, दोपहर में तेज धूप गर्मी का प्रभाव बढ़ा देती है, जबकि शाम ढलते ही हल्की गलन फिर से परेशान करने लगती है। दिन के अलग-अलग पहरों में मौसम के इस बदले हुए रूप ने लोगों की दिनचर्या और सेहत दोनों पर असर डालना शुरू कर दिया है। बीते शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान करीब 22.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9.8 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे सुबह-शाम ठंडक अधिक महसूस हुई। शनिवार को मौसम साफ रहा और धूप तेज निकलने से अधिकतम तापमान बढ़कर 25.4 डिग्री तक पहुंच गया, जबकि न्यूनतम तापमान 13.0 डिग्री रहा। रविवार को गर्मी का असर और बढ़ा तथा अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री एवं न्यूनतम 13.8 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे दोपहर में लोगों को गर्म कपड़े उतारने पड़े। सोमवार को मौसम में फिर हल्का बदलाव देखने को मिला। इस दिन अधिकतम तापमान घटकर 22.7 डिग्री रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मंगलवार को दिन में धूप और हल्की हवा चलने के कारण अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री तथा न्यूनतम 11.8 डिग्री रहा। बुधवार को भी यही क्रम जारी रहा और अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री, जबकि न्यूनतम 11.6 डिग्री दर्ज किया गया।

पूरे सप्ताह में तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव नहीं

हालांकि पूरे सप्ताह में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला, लेकिन हवा, तेज धूप और शाम की गलन ने लोगों को परेशान कर दिया है। सुबह सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े जरूरी हो रहे हैं, वहीं दोपहर में धूप के कारण हल्के वस्त्रों की जरूरत पड़ रही है। इस दोहरे मौसम के कारण खासकर बुजुर्ग, बच्चे और सुबह-शाम बाहर निकलने वाले लोग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

चिकित्सक बोले सुबह-शाम रखें सर्दी से बचाव

एमजीएच में भी मौसम के बदलने से मरीजों की भीड़ पड़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि इस तरह के बदलते मौसम में लापरवाही सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार और वायरल संक्रमण को बढ़ावा दे सकती है। उन्होंने लोगों को सलाह दी है कि सुबह-शाम ठंड से बचाव रखें, धूप में निकलते समय पानी का सेवन बढ़ाएं और कपड़ों के चयन में सावधानी बरतें, ताकि बदलते मौसम का असर सेहत पर न पड़े।

Published on:
04 Feb 2026 08:41 pm
Also Read
View All

अगली खबर