4 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसआई-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 5-6 को, एक घंटे पहले बंद होंगे सेंटर के गेट

- जूते-मोजे और गहनों पर पाबंदी

2 min read
Google source verification
SI-Platoon Commander Recruitment Exam on the 5th and 6th; Center Gates to Close One Hour Prior

एसआई-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 5-6 को, एक घंटे पहले बंद होंगे सेंटर के गेट

भीलवाड़ा जिले में राजस्थान लोक सेवा आयोग के तत्वावधान में उप-निरीक्षक और प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 5 व 6 अप्रेल को होगा। जिले में इसके लिए पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। नकल रोकने के लिए इस बार नियम बेहद सख्त कर दिए हैं। अनुचित साधनों का उपयोग करते पाए जाने पर 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान लागू किया है। साथ ही अभ्यर्थी को भविष्य की परीक्षाओं से डिबार कर दिया जाएगा। अभ्यर्थियों को ओएमआर शीट में पांचवां विकल्प (गोला) भरने के लिए निर्धारित समय के बाद 10 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। खाली छोड़ने पर नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा दोनों दिन दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 11 से दोपहर 1 और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी। जिले में 25 परीक्षा केंद्र बनाएए हैं। दोनों दिनों में 15 हजार से अधिक अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले प्रवेश शुरू कर दिया जाएगा, लेकिन परीक्षा शुरू होने के ठीक एक घंटा पहले प्रथम पारी में सुबह 10 बजे और द्वितीय पारी में दोपहर 2 बजे प्रवेश द्वार पूरी तरह बंद कर दिए जाएंगे। सुरक्षा के दृष्टि से हर परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा कर्मी तैनात रहेंगे। वही उनकी निगाहे परीक्षा के दौरान होने वाली हर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।

इनकी करनी होगी पालना

पुरुष अभ्यर्थी आधी आस्तीन का शर्ट-टी-शर्ट और पैंट या कुर्ता-पायजामा पहन सकेंगे। महिला अभ्यर्थी आधी आस्तीन का कुर्ता-सलवार या ब्लाउज-साड़ी पहनकर और बालों में साधारण रबर बैंड लगाकर ही आ सकेंगी। महिलाओं को केवल पतली कांच की चूड़ियां पहनने की छूट है। अन्य कोई भी आभूषण पहनकर आना सख्त मना है। महिला-पुरुष दोनों को जूते-मोजे पहनकर आने की अनुमति नहीं है। केवल स्लीपर या हवाई चप्पल में ही प्रवेश मिलेगा। मोबाइल, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर सहित किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

  • एक नजर में परीक्षा का गणित
  • परीक्षा तिथियां: 5 व 6 अप्रेल 2026
  • परीक्षा केंद्र: 25 (15 सरकारी, 10 निजी)
  • प्रथम पारी (सामान्य हिंदी): सुबह 11 से 1 बजे तक
  • द्वितीय पारी (जीके व साइंस): दोपहर 3 से 5 बजे तक
  • कुल अभ्यर्थी-5 अप्रेल: 7,664
  • कुल अभ्यर्थी-6 अप्रेल: 7,663