भीलवाड़ा

रात में बढ़ी सर्दी, पारा 5.5 डिग्री गिरा

अलाव तापते नजर आए लोग

less than 1 minute read
Nov 28, 2020
Cold rises at night, mercury dropped 5.5 degrees in bhilwara

भीलवाड़ा।
तमिलनाडु से उठे निवार चक्रवात व पश्चिमी विक्षोभ का असर शनिवार को भी दिखा, जब आसमान से बादल छंट गए और दिन में धूप खिली लेकिन, शाम होते ही शीतलहर शुरू हो गई। दिन का तापमान भले ०.८ डिग्री बढ़ा हो लेकिन रात का तापमान ५.५ डिग्री गिरकर ७ डिग्री पहुंच गया है। इस कारण रात में अधिक सर्दी देखने को मिली। साथ ही जगह-जगह लोग अलाव तापते मिले। दिन का तापमान २४.८ डिग्री पहुंच गया है, जो एक दिन पहले २४.० डिग्री था। रात का पारा पिछले तीन दिन क्रमश: ११, १४ व १२ डिग्री था, वो लुढ़ककर ७.० डिग्री पर आ गया।
मौसम विभाग के अनुसार शनिवार का अधिकतम तापमान २४.८ और न्यूनतम तापमान ७.० डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को को अधिकतम २४.० डिग्री था, जिसमें ०.८ डिग्री की वृद्धि हुई और न्यूनतम तापमान १२.५ डिग्री दर्ज किया,जिसमें ५.५ डिग्री की गिरावट हुई। इस गिरावट के साथ ही लोगों रात होते ही घरों में दुबक गए थे।

Published on:
28 Nov 2020 10:49 pm
Also Read
View All