भीलवाड़ा

परीक्षा में आम यात्री हुआ परेशान, नहीं मिली यात्रा के लिए बसें

प्रदेश में रीट परीक्षा का सर्वाधिक असर आवागमन पर पड़ा है। परीक्षा से एक दिन पहले ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना। अभ्यर्थी अपने परीक्षा केन्द्रों के लिए शनिवार को रवाना हो गए। हालात यह कि रोडवेज बसों में पैर रखने की जगह नहीं थी। भीलवाड़ा आगार में अभ्यर्थियों की रेलमBhilwara, Bhilwara, Rajasthan, Indiaपेल के आगे प्रबंधन की व्यवस्था भी प्रभावित हुई।

less than 1 minute read
Sep 25, 2021
Common passenger got upset in the examination, buses for travel not fo

भीलवाड़ा. प्रदेश में रीट परीक्षा का सर्वाधिक असर आवागमन पर पड़ा है। परीक्षा से एक दिन पहले ही यात्रियों को परेशानी का सामना करना। अभ्यर्थी अपने परीक्षा केन्द्रों के लिए शनिवार को रवाना हो गए। हालात यह कि रोडवेज बसों में पैर रखने की जगह नहीं थी। भीलवाड़ा आगार में अभ्यर्थियों की रेलमपेल के आगे प्रबंधन की व्यवस्था भी प्रभावित हुई।
आम यात्री बसों के इंतजार में बैठा रहा। उधर, अभ्यर्थियों को लेकर दो स्पेशल टे्रन देर रात भीलवाड़ा पहुंची व एक रविवार सुबह सात बजे आएगी। रविवार को परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को वापस भेजना चुनौती होगा। भीड़ एक साथ रवाना होगी। जिला प्रशासन ने १०० रोडवेज और २८२ निजी बसों की व्यवस्था रविवार के लिए की। इसके अलावा रेलवे की तीन स्पेशल टे्रन के साथ १९ नियमित टे्रनें चलेगी। दिल्ली से भीलवाड़ा के लिए चलने स्पेशल टे्रन रविवार सुबह सात बजे पहुंचेगी। यहीं टे्रन रविवार रात को आठ बजकर बीस मिनट पर दिल्ली के लिए रवाना होगी। अजमेर होकर यह टे्रन जाएगी।

Published on:
25 Sept 2021 09:02 pm
Also Read
View All