दिगम्बर जैन समाज के दस लक्षण पर्व के चोथे दिन उत्तम शौच धर्म की पूजा
भीलवाड़ा .
दिगम्बर जैन समाज के चल रहे दसलक्षण पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सहर के सभी १८ जैन मंदिरों में सुबह अभिषेक व शान्तिधारा हो रही है। पूजा अर्चना धरों पर ही की जा रही है। दसलक्षण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म के साथ पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक मनाया गया।
आमलियों की बारी स्थित बड़े मंदिर के प्रवक्ता पवन अजमेरा ने बताया कि दिगंबर जैन समाज की ओर से पर्युषण पर्व के चौथे दिन उत्तम शौच धर्म पर मंदिरों एवं घरों में उत्तम शौच धर्म की पूजा की गई। कई परिवारों ने साधु संतों के सानिध्य में ऑनलाइन पूजा की। प्रशासनिक आदेशों की पालना के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए बड़े मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम हुए। सुबह मंगला मंगलाष्टक के साथ अभिषेक व शांतिधारा हुई। पंडित अशोक सेठी ने ओम का उच्चारण कराया तथा उत्तम शौच धर्म के बारे में बताते हुए कहा कि उत्तम शौच धर्म यह सिखाता है जो मिला है उसमें सब्र करना सीखो। लोभ करने वालों के लिए सदैव नरक के द्वार खुले हैं। क्रोध, अहंकार और छल कपट से भी अधिक घातक जीव की लोभी, लालची प्रवृत्ति होती है। जो हिंसा झूठ चोरी कूशील और परीग्रह रूपी पांचो पापों के लिए प्रेरित करती है। शांतिधारा के बाद निर्वाण कांड पाठ के साथ पुष्पदंत भगवान का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाया। निर्माण लड्ढू चढ़ाया गया। अजमेरा ने बताया कि छह-सात श्रावको की ओर से सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए शांति धारा की गई। यहां बड़ी संख्या में घर बैठे ही शान्तिधारा भी करवा रहे है।
घर बैठे बढ़ाएं धार्मिक प्रभावना
ऋषभ नवयुवक मंडल चंद्रशेखर आजाद नगर के सदस्यों ने धार्मिक प्रोग्राम ऑनलाइन कराने का निर्णय किया। मंडल के सदस्य पंकज गोधा, कालू शाह, नीरज छाबड़ा, अमित गदिया, अमित बाकलीवाल, अनिल गोधा ने बताया कि मंगलवार को ऑनलाइन धार्मिक भजन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 27 अगस्त को विचित्र वेशभूषा, 28 को रंगोली विद फैमिली फोटो प्रतियोगिता, 30 को धार्मिक तंबोला तथा 31 अगस्त को नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
१०८ रिद्धी मंत्रों से अभिषेक
बापू नगर स्थित पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में उत्तम शौच दिवस पर 108 रिद्धि मंत्रों से भगवान का अभिषेक किया गया।
पुष्पदंत भगवान के मोक्ष कल्याणक पर पूनमचंद सेठी ने 108 रिद्धि मंत्रों का पाठ करते हुए राकेश, संतोष चंद जैन ने पाश्र्वनाथ भगवान एवं गोपाल, महेंद्र अग्रवाल ने शांतिनाथ भगवान पर अभिषेक किया। ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि मंत्रोचार द्वारा ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर ताराचंद अग्रवाल, प्रकाश पाटनी, राकेश जैन, ताराचंद झांझरी, राजकुमार शाह, टीकम चंद अग्रवाल आदि ने अभिषेक किया।