भीलवाड़ा

यूनिवर्सिटी को शिकायत, तीन दिन बाद भी जांच के लिए नहीं आई टीम

- परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों के मोबाइल पर पहुंच रहा पेपर - एमएलवी कॉलेज विद्यार्थी के नाम से बना है टेलीग्राम ग्रुप

less than 1 minute read
Sep 22, 2022
यूनिवर्सिटी को शिकायत, तीन दिन बाद भी जांच के लिए नहीं आई टीम
यूनिवर्सिटी को शिकायत, तीन दिन बाद भी जांच के लिए नहीं आई टीम

भीलवाड़ा. माणिक्यलाल राजकीय महाविद्यालय में चल रही कॉलेज परीक्षा विवादों में आ गई है। इसका कारण पेपर लीक है। परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों के मोबाइल पर पेपर पहुंच रहा है। इससे परीक्षा की गोपनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि कॉलेज प्रशासन ने पल्ला झाड़ते हुए इसकी शिकायत कॉलेज से सम्बद्ध महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय (एमडीएस) अजमेर को शिकायत कर दी है। इसके लिए बकायदा लिखित में पत्र भेजा है और जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार कॉलेज विद्यार्थियों के नाम से बने टेलीग्राम ग्रुप पर विभिन्न संकायों के परीक्षा से पहले पेपर आ रहे हैं। परीक्षा पेपर से मिलाने करने पर कई पेपर हुबूहु पेपर पाए गए। पेपर लीक होने की शिकायत कॉलेज प्रशासन को भी मिली। हालांकि कॉलेज प्रशासन का दावे के साथ कहना है कि उनके यहां से पेपर लीक नहीं हो रहा। ऐसे में प्राचार्य कॉलेज निदेशालय और विश्वविद्यालय कुलपति को पत्र लिखकर शिकायत की। शिकायत के तीन दिन बाद भी जांच के लिए विश्वविद्यालय की ओर से कोई जांच टीम भीलवाड़ा नहीं पहुंची।
------

मामला कॉलेज स्तर का नहीं है

कॉलेज स्तर पर पेपर लीक नहीं हो रहा है। मामले की जानकारी मिली है। इस सम्बंध में विश्वविद्यालय प्रशासन और निदेशालय को अवगत करा दिया है। वहीं से जांच के लिए टीम आएगी।
- मनीषा उदावत, प्राचार्य, एमएलवी कॉलेज

Published on:
22 Sept 2022 08:40 am