भीलवाड़ा

जहाजपुर से धीरज व आसींद से हगामी को हाथ का साथ

पांचवीं सूची में देर रात कांग्रेस ने खोले पत्ते, भीलवाड़ा-शाहपुरा सीट पर फैसला नहीं
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2023, 2:46 AM IST
Congress candidate Asind and Jahazpur assembly in bhilwara
Congress candidate Asind and Jahazpur assembly in bhilwara

कांग्रेस की मंगलवार देर रात जारी पांचवीं सूची में भीलवाड़ा और शाहपुरा जिले से दो उम्मीदवार तय किए गए। कांग्रेस ने जहाजपुर से धीरज गुर्जर और आसींद से हगामीलाल मेवाड़ा को प्रत्याशी बनाया। इससे पहले शाम को जारी चौथी सूची में जिले से एक भी नाम शामिल नहीं था। सात सीटों में से कांग्रेस ने पांच पर प्रत्याशी उतार दिए। अब भीलवाड़ा और शाहपुरा सीट से टिकट का ऐलान बाकी है। वही भाजपा छह सीटों पर उम्मीदवार तय कर चुकी है। उसे केवल शाहपुरा से प्रत्याशी का नाम घोषित करना है।एक बार जीते, एक बार हारे

वर्ष-2013 में धीरज गुर्जर ने जहाजपुर से चुनाव जीता था। वर्ष-2018 में कांग्रेस ने फिर प्रत्याशी बनाया लेकिन गुर्जर हार गए। हगामीलाल मेवाड़ा वर्ष-2003 में आसींद से निर्दलीय जीते थे। वर्ष-2013 में टिकट नहीं मिलने पर मेवाड़ा फिर निर्दलीय उतरे और तीसरे स्थान पर रहे। वर्ष-2018 में हगामीलाल के पुत्र मनीष मेवाड़ा को कांग्रेस ने मैदान में उतारा था। मनीष 154 वोट से हार गए थे।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल