भीलवाड़ा

उद्योगों से निकालने वाला दूषित पानी कॉलोनियों में भरा

लोगों में आक्रोश, सौंपा एसडीएम को ज्ञापन
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 Jul 2021, 8:03 PM IST
उद्योगों से निकालने वाला दूषित पानी कॉलोनियों में भरा
उद्योगों से निकालने वाला दूषित पानी कॉलोनियों में भरा

भीलवाड़ा।
जिले के गुलाबपुरा नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड 7 व 8 हाउसिंग बोर्ड नया जोरावरपुरा में इन दिनों औद्योगिक इकाईयों से निकालने वाले दूषित व केमिकलयुक्त पानी कॉलोनियों तक पहुंच गया है। यह पानी खाली भूखण्डों में जमा होने लगा है। इससे आस-पास में रहने वाले लोगों के लिए संकट खड़ा हो गया है। इस समस्या को लेकर लोगों ने उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन देकर औद्योगिक इकाईयों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह पानी मयूर मिल व ममता सर्जिकल की ओर से छोड़े जाने का आरोप लगाया है।
कॉलोनीवासियों व पार्षदों ने उखण्ड अधिकारी विकास मोहन भाटी को ज्ञापन देकर आरएसडबल्यूएम (मयूर मिल) व ममता सर्जिकल फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल युक्त पानी को तुरंत बंद करवाने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि दोनों फैक्ट्री से निकलने वाले दूषित पानी जहरीला है तथा दोनों वार्डो में भरा हुआ है। बारिश के पानी के साथ कॉलोनी से होता हुआ निकलता है। इससे दुर्गन्ध आने तथा भूजल के खराब होने से कई तरह की बीमारिया फेलने की संभावना है। आस-पास के कुओं का पानी भी खराब हो रहा है। ज्ञापन देने वाले में पार्षद महादेव जाट, रोहित चौधरी, दौलत सिंह, शिव सिंह, तेजपाल, अमित मौजूद थे।

Published on:
Also Read
View All