भीलवाड़ा

कोरोना ने ली चार जनों की जान

भीलवाड़ा में 133 संक्रमित निकले

less than 1 minute read
Sep 26, 2020
Corona killed four people in bhilwara
Corona killed four people in bhilwara

भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना से गुरुवार को चार जनों की मौत हो गई। 133 संक्रमित सामने आए। मृतक संख्या 78 हो गई जबकि संक्रमितों का आंकड़ा ५४८५ पहुंच गया। जिले में अब तक ३१२३ लोग ठीक हो चुके है।
एमजीएच अस्पताल के अनुसार आजादनगर निवासी गंगादेवी (६२) की उपचार के दौरान मौत गई। वह गत दिनों से संक्रमित थी। बिजौलियां निवासी अजित जैन (६५) को एमजीएच से जयपुर रेफर किया लेकिन रास्ते में दम तोड़ दिया। अरिहन्त चिकित्सालय में भर्ती आमलियो की बारी निवासी सत्यनारायण चतुर्वेदी को एमजीएच में रेफर किया। एमजी अस्पताल पहुंचने के बाद उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। एक निजी चिकित्सालय में भर्ती आरके कॉलोनी निवासी सूरजकान्त शर्मा (८५) की भी मौत हो गई है।
एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण गौड़ ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन बेड बढ़ाए गए हैं। आयुष चिकित्सालय में ७० बेड ऑक्सीजन के तैयार होने पर ७ मरीजों को वहां भेजा। एमजीएच में ऑक्सीजन की कमी नहीं है।

Updated on:
25 Sept 2020 08:41 pm
Published on:
26 Sept 2020 12:01 am