भीलवाड़ा

जुलाई में कोरोना लॉक, मिले महज सात मरीज,जून में आए थे 134 संक्रमित

दो माह में 28 की मौत, अब तक 820 की हो चुकी मौत

less than 1 minute read
Aug 01, 2021
जुलाई में कोरोना लॉक, मिले महज सात मरीज,जून में आए थे 134 संक्रमित

भीलवाड़ा।
जिले में कोरोना की दूसरी लहर में मौतों और संक्रमितों की संख्या पर लगाम कसी जा चुकी है। जिले में संक्रमण लगभग समाप्ति के कगार पर है। पिछले दो माह का रिकार्ड देखे तो जून व जुलाई में मात्र १४१ संक्रमित मिले। मौत की आंकड़ा २८ है। जून में संक्रमितों की संख्या १३४ थी, जो जुलाई में मात्र ७ रह गई है। १९ मार्च २०२० से लेकर अब तक कोरोना ८२० जिंदगियां लील चुका है। शनिवार को ५८९ सैम्पल की जांच की पर एक भी संक्रमित नहीं मिला। जुलाई में २०,६२५ सैम्पल की जांच की गई थी।
डिप्टी सीएमएचओ डॉ. घनश्याम चावला ने बताया कि जिले में संक्रमण दर लगभग 0 प्रतिशत हो गई। रिकवरी दर बढ़ गई। एक्टिव केस केवल ३ हैं। ऐसे में पूरा जिला कोरोना मुक्त हो गया। अप्रेल में १०,५३० तथा मई में ८०६९ संक्रमित मिले थे। जून में १३४ व जुलाई में मात्र ७ संक्रमित मिले हैं। इन 3१ में से २६ दिन एक भी संक्रमित नहीं मिला। जुलाई के ५ दिन में ७ पॉजिटिव मिले हैं। जून में कोरोना से २२ व जुलाई में ६ की मौतें हुई है। हालांकि जून व जुलाई में सैम्पलिंग ज्यादा हुई है।
समय मौत संक्रमित
३१ मार्च २०२१ तक १८१ १३०१३
अप्रेल २०२१ १७२ १०५३०
मई २०२१ ४३९ ८०६९
जून २०२१ २२ १३४
जुलाई २०२१ ६ ७
कुल ८२० ३१७५३

Published on:
01 Aug 2021 09:35 am
Also Read
View All