भीलवाड़ा

संयम व अनुशासन से ही कोरोना की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

एमजीएच में लोगों ने अनुशासन में खड़े होकर लगवाए टीके
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Jun 2021, 9:02 PM IST
संयम व अनुशासन से ही कोरोना की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक
संयम व अनुशासन से ही कोरोना की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक

भीलवाड़ा .
आत्म संयम और व्यक्तिगत अनुशासन से ही कोरोना की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक। ऐसा नजारा मंगलवार को एमजीएच परिसर में लगाए जा रहे टीकाकरण के दौरान देखने को मिला है। कोरोना संक्रमण के चेन को तोडऩे के लिए जिला प्रशासन व चिकित्सा विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ लगा है। लेकिन वैक्सीन की कमी व टीका लगाने वालों की कतार के चलते यह कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ नहीं पा रहे है।
आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि मंगलवार को राजस्थान पत्रिका में प्रकाशित समाचार वैक्सीन का टोटा, लगवाने वालों की संख्या बढ़ी, सेन्टरों पर लम्बी कतारे शीर्षक समाचार को गंभीरता से लेते हुए एमजीएच परिसर में पुलिस का जाप्ता लगाया गया ताकि लोग अनुशासन में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते हुए टीका लगवा सके। हालांकि हीं भी सुबह के समय लम्बी कतारें लगी थी, लेकिन दोपहर बाद सेन्टर पर लोग आसानी से टीके लगावा रहे थे। शर्मा ने बताया कि वैक्सीन नहीं मिलने के कारण जीतनी वैक्सीन थी वह सभी मंगलवार को लगा दी गई है। शहर में केवल दो सेन्टर एमजीएच व राजीव गांधीऑडिटोरियम में कुल १७६१ जनों के टीके लगाए गए है। बुधवार को टीकाकरण सत्र आयोजित नहीं होगा। अब वैक्सीन मिलने के बाद ही टीकाकरण होगा।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ा में हिस्ट्रीशीटर ने दोस्त की पत्नी की हत्या कर शव जलाया, 15 तोला सोने के लिए किया अपहरण

Rajasthan Panchayat Chunav: वोटों की गिनती पूरी किए बिना ही घोषित कर दिया परिणाम, राजस्थान में यहां सरपंच चुनाव की काउंटिंग में बड़ी चूक

भीलवाड़ा: सरपंच चुनाव से पहले फैमिली ड्रामा- ‘मां गायब है, नामांकन रद्द करो’ टंकी पर चढ़कर छोटे बेटे ने किया हंगामा, जांच में निकली अलग ही कहानी

भीलवाड़ा पंचायत चुनाव 2026: 9 पंचायत समितियों में 62.98% मतदान, बिजौलियां टॉप पर; 20 नवंबर को आएगा फैसला

भीलवाड़ा को रेलवे की बड़ी सौगात: मुंबई, जयपुर और हिसार की 3 सुपरफास्ट ट्रेनें हुईं नियमित, पढ़ें पूरा शेड्यूल