भीलवाड़ा

राजस्थान में यहां हुई शादी से फैला कोरोना, अब कलक्टर ने दूल्हे के पिता को थमाया 6.26 लाख का नोटिस

patrika.com/rajsthan news
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Jun 2020, 8:47 PM IST
Feature image

भीलवाड़ा. राजस्थान के भीलवाड़ा से एक खबर ऐसी आ रही है जो शादी-विवाह करने वालों के लिए पढऩा जरूरी है। कारण है कि यदि आप भी शादी में 50 से ज्यादा मेहमान बुलाने की सोच रहे हैं तो जरा संभल जाइए। कारण है कि भीलवाड़ा में हुई एक शादी में नियम तोडऩा दूल्हे के पिता के लिए इतना महंगा पड़ गया कि उनके परिवार सहित शादी में आए 58 जने कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। यहीं नहीं दूल्हे के दादा की कोरोना ( corona in rajsthan ) संक्रमण से मौत हो चुकी है। अभी भी परिवार के अन्य सदस्य क्वारंटीन है। जिला कलक्टर राजेंद्र भट्ट का कहना है कि दूल्हे के पिता ने शादी में ५० मेहमान को बुलाने की अनुमति ली लेकिन इसमें ज्यादा बुला लिए। इसमें सोशल डिस्टेसिंग की पालना नहीं की गई और यहां से कोरोना फैला है। इसमें दूल्हे के परिवार से पिता, दादा सहित १६ सदस्य कोरोना संक्रमित है। इसमें से दूल्हे के दादा की कोरोना संक्रमण से एक दिन पहले ही मौत हुई है। जिला कलक्टर भट्ट ने भीलवाड़ा के भदादा मोहल्ले में रहने वाले परिवार के मुखिया घीसूलाल राठी के खिलाफ सुभाषनगर थाने में एफआइआर दर्ज कराई थी। अब प्रशासन ने राठी को छह लाख २६ हजार ६०० रुपए के जुर्माने का नोटिस दिया है। जिला कलक्टर राजेंद्र भट्ट का कहना है कि यहां से फैले कोरोना के बाद शादी में आए ५८ अन्य लोगों को क्वारंटीन कर रखा है। इनके लिए आइसोलेशन वार्ड, फैसेलिटी क्वारंटीन सेंटर, आवास भोजन, सेंपल जांच, परिवहन, एंबुलेंस व्यय आदि के हिसाब से करीब छह लाख २६ हजार ६०० रुपए का खर्च बनता है। यह राशि राठी परिवार की गलती से खर्च हुई है। एेसे में जमा करानी होगी। अब यह राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा होगी।

Published on:
Also Read
View All