भीलवाड़ा

60 साल से अधिक उम्र के एक लाख लोगों के लगे कोरोना के टीके

अब तक जिले में 1लाख 45 हजार 294 जनों के लगे टीकेएक अप्रेल से अब 45 साल से अधिक के लगेंगे कोरोना के टीके

2 min read
Mar 24, 2021
60 साल से अधिक उम्र के एक लाख लोगों के लगे कोरोना के टीके

भीलवाड़ा।
जिले में एक मार्च से 60 साल से अधिक उम्र के लोगों के लगाए जा रहे टीकाकरण के तहत अब तक एक लाख 8 हजार 684 लोगों के टीकाकरण हो चुका है। हालांकि लक्ष्य 3 लाख 14 हजार 610 के मुकाबले यह संख्या मात्र 34 प्रतिशत है। लेकिन हेल्थ वर्कर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स, राजस्व विभाग, पुलिस, पंचायत राज विभाग समेत अब जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु वाले बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के टीके लगाए जा रहे है। १६ जनवरी से लेकर अब तक ४६ दिन में १ लाख ४५ हजार २९४ जनों के प्रथम डोज तथा २७ हजार १०१ के दूसरी डोज लग चुकी है। वही एक मार्च से सीनियर सिटीजन के कोविड टीकाकरण के मामले में भीलवाड़ा जिला अभी भी पिछड़ा हुआ है। चिकित्सा विभाग व जिला प्रशासन, सरपंच, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के प्रयासों के बावजूद टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ा पा रहे हैं। हालांकि प्रदेश के अन्य जिले भी इस मामले में आगे नहीं हैं, लेकिन भीलवाड़ा अन्य हर मामले में नंबर वन रहने वाला शहर है।
आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के अनुसार जिले में ३ लाख १४ हजार ६१० लोग 60 साल से ज्यादा उम्र के हैं। जो टीकाकरण की पात्रता रखते हैं। इनमें से अब तक मात्र १ लाख ८ हजार ६८४ बुजुर्गों को टीका लग सका है। शर्मा ने बताया कि अब एक अप्रेल से ४५ साल से अधिक उम्र वाले सभी लोगों के टीकाकरण का अभियान शुरू होगा। इसे लेकर बुधवार को वीसी होगी। इसमें जिले के आंकड़े सामने आएंगे।
११२७० लाभार्थियों ने लगावाई वैक्सीन
मंगलवार को १२३ साइट पर ११ हजार १८३ को पहली और ८७ हेल्थ व फ्रंट लाइन वर्कर्स ने दूसरी डोज लगाई गई। आरसीएचओ डॉ. संजीव शर्मा ने बताया कि पहली डोज लगवाने वालों में 60 वर्ष से अधिक आयु के १० हजार ९९५ बुजुर्गों तथा गंभीर बीमारियों से ग्रसित 45 से 60 वर्ष आयु वर्ग के ९६ व्यक्तियों ने भी पहली डोज लगवाई। छूटे हुए ३१ हेल्थ वर्कर्स व ६१ फ्रंट लाइन वर्कर्स ने भी पहली डोज लगवाई। वहीं दूसरी डोज लगवाने वालों में ३० हेल्थ वर्कर्स व ५७ फ्रंट लाइन वर्कर्स शामिल रहे।

Published on:
24 Mar 2021 10:15 am
Also Read
View All