भीलवाड़ा

किसान की लाइव फोटो होने पर ही मिलेगा कपास का भुगतान

जिले में समर्थन मूल्य पर कपास की खरीद आज से शुरू5725 रुपए प्रति क्विंटल की दर से होगी खरीद, दर 325 रुपए प्रति क्विंटल के बढ़ाए
less than 1 minute read
• •
Updated: 27 Oct 2020, 10:05 PM IST
Cotton will be paid only after the live photo of the farmer in bhilwara
Cotton will be paid only after the live photo of the farmer in bhilwara

सुरेश जैन
भीलवाड़ा।
जिले में समर्थन मूल्य पर कपास की खरीद बुधवार से शुरू हो रही है। केन्द्र सरकार ने किसानों को राहत देने के लिए भुगतान उनके खाते में जमा हो इसके लिए कड़े नियम बनाए है। कृषि उपज मंडी समिति के अनुसार इस बार किसान को कपास की बिक्री के लिए स्वयं को आना होगा। उसका मौके पर ही लाइव फोटो होगा। उसके बाद ही उसके खाते में भुगतान हो सकेगा। इसके अलावा किसान को खसरा गिरदावरी रिपोर्ट, आधारकार्ड, बैंक पासबुक की प्रति, स्वंय उपस्थित होकर डिजिटल फोटो खिंचवाकर रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। उसके बाद ही समर्थन मूल्य पर कपास की खरीद हो सकेगी।
यह खरीद बुधवार को श्रीनाथ कॉटन फैक्ट्री गंगापुरा तथा ३१ अक्टूबर से सुराणा जिनिंग एण्ड प्रोसेसिंग फैक्ट्री सहाड़ा में भारतीय कपास निगम की ओर से समर्थन मूल्य पर कपास की खरीद की जाएगी।
गंगापुर केन्द्र प्रभारी ने बताया कि इस बार कपास खरीद में ३२५ रुपए प्रति क्विटंल के दाम में वृद्धि की गई है। पहले इसके समर्थन मूल्य ५४०० रुपए प्रति क्विंटल थे। जबकि इस बार ५७२५ रुपए क्विंटल दर रखी गई है। इसके आधार पर ८ प्रतिशत तक नमी की दर ५७२५ रुपए प्रति क्विंटल, ९ प्रतिशत तक नमी की दर ५६६७.७५ रुपए प्रति क्विंटल, १० प्रतिशत तक नमी की दर ५६१०.५० रुपए प्रति क्विंटल, ११ प्रतिशत तक नमी की दर ५५५३.२५ रुपए प्रति क्विंटल, १२ प्रतिशत तक नमी की दर ५४९६ रुपए प्रति क्विंटल रहेगी। इससे अधिक की नमी पर कपास की खरीद नहीं होगी।

Published on:
Also Read
View All