भीलवाड़ा

महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता की 45 सीटों के लिए काउंसलिंग

44 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Nov 2019, 8:47 PM IST
Counseling for 45 seats of female health worker in bhilwara
Counseling for 45 seats of female health worker in bhilwara

भीलवाड़ा।
Female health worker महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की ४५ सीटों के लिए बुधवार को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय में काउंसलिंग की गई। इसमें 45 सीटों के मुकाबले 44 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। काउंसलिंग में ईडब्ल्यूएस श्रेणी (आर्थिक रूप से पिछडे वर्ग) में 5 स्थान के मुकाबले 4 आवेदक हीं काउंसलिंग में उपस्थित हुए। ऐसे में एक स्थान रिक्त रह गया। एएनएम प्रशिक्षण के गठित चयन बोर्ड में सीएमएचओ डॉ. मुस्ताक खान को अध्यक्ष, जिला आरसीएच अधिकारी डॉ. सीपी गोस्वामी, कलक्टर प्रतिनिधि के रूप में लेखा अधिकारी तथा नर्सिंग अधीक्षक एएनएमटीसी को सदस्य मनोनित किया गया। गठित बोर्ड के माध्यम से सभी दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। सभी प्रक्रिया के बाद एएनएम नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

Female health worker सीएमएचओ डा. मुस्ताक खान ने बताया कि जिले में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण सत्र 2019-20 में प्रवेश के लिए वे अभ्यर्थी जिन्होंने भीलवाडा जिले में आवेदन किया है। उनके प्राप्त आवेदनों की छंटनी के बाद 235 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था। इनमें 69 अभ्यर्थी अपने मूल प्रमाण पत्रों सहित सीएमएचओ कार्यालय में काउंसलिंग के लिए उपस्थित हुई। सत्यापन में असफल होने वाले महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण में प्रवेश नहीं ले सकेंगे। चयनित अभ्यर्थियों को 7 दिवस का समय दिया गया। अभ्यर्थियों को २० नवंबर को दस्तावेज के साथ नर्सिंग अधीक्षक एएनएमटीसी भीलवाडा में अपनी उपस्थिति देनी होगी। प्रशिक्षण की अवधि 2 वर्ष की रहेगी।

Published on: