भीलवाड़ा

डिप्टी एनएसए बोले-भारत को किसी देश से खतरा नहीं

पीके सिंह ने याद की तीन दशक पुरानी भीलवाड़ा से जुड़ी बातें, 1994 में रहे थे एसपी
less than 1 minute read
• •
Updated: 10 Dec 2023, 11:09 AM IST
डिप्टी एनएसए बोले-भारत को किसी देश से खतरा नहीं
डिप्टी एनएसए बोले-भारत को किसी देश से खतरा नहीं

देश के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (डिप्टी एनएसए) पंकजकुमार सिंह ने शनिवार को यहां कहा कि देश की सुरक्षा बहुत मजबूत है। इसे किसी देश से खतरा नहीं हो सकता है। आज के बच्चे कल का भारत है। भारत जिस गति से नए युग की ओर जा रहा है, उसके भविष्य यह आज के बच्चे हैं। इनको सही राह दिखाई जाए। प्रेरित किया जाए तो क्या कुछ नहीं कर सकते हैं। इन बच्चों को बेहतर संदेश यह है कि वे आगे जाकर देश के लिए कुछ करें।


संगम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस के 19वें वार्षिकोत्सव में हिस्सा लेने आए सिंह शनिवार को मीडिया से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा, मेरा भीलवाड़ा से पुराना व अच्छा नाता रहा है। करीब साढ़े तीन साल यहां पुलिस अधीक्षक रहा। जिसकी मधुर स्मृतिया आज भी जेहन में है। मालूम हो, सिंह 1994 में भीलवाड़ा में एसपी रहे थे। सिंह बीएसएफ के 29वें महानिदेशक और 1988 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी रहे हैं। उनके पिता प्रकाश सिंह भी बीएसएफ के डीजी रहे हैं। पीके सिंह इसी वर्ष जनवरी में 2 साल के लिए डिप्टी एनएसए नियुक्त किए गए।

Updated on:
10 Dec 2023, 11:09 AM IST
Published on:
Also Read
View All