शहर में राजेन्द्र मार्ग रोड पर डीपी ज्वैलर्स शोरूम के दो कर्मचारियों से १४ लाख रुपए लूटने के मामले में इंदौर गई कोतवाली पुलिस लुटेरों का पुराना अपराधियों रिकॉर्ड तथा वारदात के समय भागने के काम में ली कार बरामद कर ले आई।
भीलवाड़ा. शहर में राजेन्द्र मार्ग रोड पर डीपी ज्वैलर्स शोरूम के दो कर्मचारियों से १४ लाख रुपए लूटने के मामले में इंदौर गई कोतवाली पुलिस लुटेरों का पुराना अपराधियों रिकॉर्ड तथा वारदात के समय भागने के काम में ली कार बरामद कर ले आई।
कोतवाली प्रभारी डीपी दाधीच ने बताया कि इंदौर निवासी मोहम्मद अबरार व शफीक फकीर शातिर अपराधी है। दोनों ने पूर्व में इंदौर में भी बैंक लूटा था। इस सम्बंध में इंदौर पुलिस के सहयोग से उनके अपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल कर लाने और कार बरामद करने टीम गई थी। पुलिस अपराधिक रिकॉर्ड और कार बरामद कर ले आई। इसी कार से आरोपी १४ लाख लूटने के बाद हमीरगढ़ से एमपी तक गए थे। आरोपी मध्यप्रदेश से एक कार लेकर भीलवाड़ा आए थे। डीपी ज्वैलर्स में रैकी के लिए इसी कार का भी इस्तमाल हुआ था। इसके बाद आरोपी इसी कार से हमीरगढ़ से आगे गए थे। इस कार को बरामद करना है। उधर, आरोपी एक पखवाड़े तक चित्तौडग़ढ़ रोड स्थित होटल ग्रीन प्लाजा में ठहरे थे। उसमें नई आबादी हमीरगढ़ निवासी मुस्तफा फकीर की आईडी लगाई थी। इतने लम्बे समय तक कमरा देने और अन्य आरोपियों की आईडी नहीं रखने के बारे में भी पुलिस होटल की गतिविधियों के बारे में जानकारी कर रही है। कोतवाली दाधीच ने बताया कि मामले में लापरवाही पाए जाने पर होटल संचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला कलक्टर को लिखा जाएगा।