भीलवाड़ा

नशे की लत पूरा करने को बने अपराधी, दो जने गिरफ्तार

सुभाषनगर पुलिस ने शनिवार को सरेराह महिलाओं की चेन छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने छह दिन पहले थाना इलाका के जैन ज्योति कॉलोनी में मामा के यहां गई महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन ले गए। आरोपियों ने कबूला कि नशे की लत को पूरा करने और मौक शौक के लिए वारदात की। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 13 Nov 2022, 11:30 AM IST
नशे की लत पूरा करने को बने अपराधी, दो जने गिरफ्तार
नशे की लत पूरा करने को बने अपराधी, दो जने गिरफ्तार

सुभाषनगर पुलिस ने शनिवार को सरेराह महिलाओं की चेन छीनने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर दो जनों को गिरफ्तार किया। आरोपियों ने छह दिन पहले थाना इलाका के जैन ज्योति कॉलोनी में मामा के यहां गई महिला के गले पर झपट्टा मारकर चेन छीन ले गए। आरोपियों ने कबूला कि नशे की लत को पूरा करने और मौक शौक के लिए वारदात की। उनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है। लूट की और वारदात खुलने की संभावना जताई।


डीएसपी (सदर) रामचन्द्र चौधरी ने बताया कि 7 नवम्बर को संजय कॉलोनी निवासी जगदेवप्रसाद शर्मा ने मामला दर्ज कराया था कि उसकी पत्नी प्रतीक्षा जैन ज्योति कॉलोनी में रहने वाले मामा हेमेन्द्र शर्मा के यहां मोपेड से गई थी। घर के बाहर गाड़ी खड़ी कर रही थी कि पीछे से नकाबपोश दो जने आए। प्रतीक्षा के गले पर झपट्टा मारकर दो तोला वजनी सोने की चेन छीन ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज किया। सुभाषनगर थानाप्रभारी नंदलाल रिणवा की अगुवाई में विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में उपनिरीक्षक भंवरलाल, हैड कांस्टेबल नरेश सुखवाल समेत अन्य पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया। टीम ने अनुसंधान कर इलाके के सीसी टीवी कैमरे और मोबाइल डिटेल खंगाले। पुलिस ने पहचान कर विजयसिंह पथिकनगर निवासी हरीश पाराशर व संजय कॉलोनी निवासी सूरज उर्फ फोरन सोनी को गिरफ्तार किया।

महिला सॉफ्ट टारगेट, रैकी कर साधते निशाना

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी महिलाओं को सॉफ्ट टारगेट मानते थे। खासतौर से वृद्ध महिला पर नजर रखते। इसका कारण महिलाएं लुटेरों का पीछ नहीं कर पाती थी। वहीं सुनसान इलाका तलाशते थे। इसके लिए दिन में घूमकर रैकी करते। मौका पाकर झपट्टा मारकर चेन छीनकर ले जाते। औने-पौने दामों में बेचकर नशे की लत और मौज शौक में पैसा उड़ा देते थे। गैंग में और साथी शामिल है या नहीं, इस बारे में पूछताछ की जा रही है।

Published on:
Also Read
View All