भीलवाड़ा

बूथों के बाहर नजर आई भीड़

नगर परिषदके 70 वार्डो के चुनाव

less than 1 minute read
Jan 29, 2021
बूथों के बाहर नजर आई भीड़

भीलवाड़ा।
कुंभा स्कूल व छात्रावास के पास मेले सा माहौल था। वार्ड नंबर 14 में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रताप नगर नाडी मोहल्ला स्कूल में बने पोलिंग सेंटर पर सुबह से ही मतदान की गति मंथर रही। पोलिंग बूथ से 200 मीटर की दूरी पर उमीदवारों के कार्यकर्ता टेबल लगाकर बैठे थे। मतदाताओं की पर्चियां बना रहे थे। यही हाल कुभा सर्किल पर स्थित कुंभा विद्या निकेतन व कुंभा छात्रावास के बाहर भी था। यहां उमीदवारों द्वारा लगाई टेबलों पर कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। वोट डालने जा रहे मतदाताओं से प्रत्याशी हाथ जोड़कर अपने पक्ष में वोट डला रहे थे। यहां कार्यकर्ताओं के उत्साह के कारण मेले सा माहौल लग रहा था। विजयसिंह पथिक नगर, आरके कॉलोनी, वर्धमान कॉलोनी, शास्त्रीनगर, सुषानगर, बापूनगर हर वार्ड के बाहर यही नजारा था।
मंडी बंद रही, बैंकों में छुट्टी
नगर परिषद चुनाव के कारण कृषि उपज मंडी में समस्त खरीद फरोख्त का कार्य बंद रहा। कृषि उपज मंडी खाद्यान्न व्यापार संघ अध्यक्ष मुरली इनाणी ने कहा कि मतदान के कारण मंडी मे सभी काम-काज बन्द रहे। इसी तरह मतदान के लिए नगर परिषद व पालिका क्षेत्र के सभी बैंकों में भी अवकाश रहा।

Published on:
29 Jan 2021 08:36 am
Also Read
View All