इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आइसीएसआइ) ने दिसंबर 2025 में आयोजित कंपनी सचिव (सीएस) की परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। नई दिल्ली मुख्यालय के साथ-साथ देशभर के कार्यालयों और वेबसाइट पर जारी इन परिणामों में भीलवाड़ा के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शहर से प्रोफेशनल प्रोग्राम में श्रुति जैन ने […]
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (आइसीएसआइ) ने दिसंबर 2025 में आयोजित कंपनी सचिव (सीएस) की परीक्षाओं के परिणाम बुधवार को घोषित कर दिए। नई दिल्ली मुख्यालय के साथ-साथ देशभर के कार्यालयों और वेबसाइट पर जारी इन परिणामों में भीलवाड़ा के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। शहर से प्रोफेशनल प्रोग्राम में श्रुति जैन ने और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में आशीष पंचाल ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।
आइसीएसआइ भीलवाड़ा चैप्टर की चेयरपर्सन सीएस अदिति बाबेल ने बताया कि परीक्षार्थी संस्थान की वेबसाइट से ई-रिजल्ट-कम-मार्क्स स्टेटमेंट और विषय-वार अंक डाउनलोड कर सकते हैं।
अदिति बाबेल ने बताया कि परीक्षा परिणामों में प्रदेश और शहर के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। भीलवाड़ा का प्रतिशत इस प्रकार रहा। प्रोफेशनल प्रोग्राम में मॉड्यूल-I में 20.25 प्रतिशत और मॉड्यूल-II में 30.56 प्रतिशत अभ्यर्थी पास हुए। वहीं एग्जीक्यूटिव में मॉड्यूल-I में 27.50 प्रतिशत और मॉड्यूल-II में 28.89 प्रतिशत ने बाजी मारी। जबकि प्रदेश स्तर पर प्रोफेशनल के मॉड्यूल-I में 26.42 प्रतिशत और मॉड्यूल-II में 27.98 प्रतिशत अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। एग्जीक्यूटिव में मॉड्यूल-I का परिणाम 18.17 औप्रतिशत र मॉड्यूल-II का 24.10 प्रतिशत रहा।
राष्ट्रीय स्तर पर प्रोफेशनल प्रोग्राम में मुंबई परीक्षा केंद्र से किंजल अजमेरा ने ऑल इंडिया फर्स्ट रैंक हासिल की है। वहीं, एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम में अहमदाबाद परीक्षा केंद्र से अनीशा दर्शन केसवानी ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
कंपनी सचिवों के प्रोफेशनल और एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम की अगली परीक्षाएं 1 जून से 7 जून तक सुबह के सत्र में आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन नामांकन और परीक्षा शुल्क जमा करने की प्रक्रिया 26 फरवरी से शुरू होगी। इसके अलावा पुनर्गठित कंपनी सेक्रेटरी एग्जीक्यूटिव एंट्रेंस टेस्ट 1 से 4 जून तक दोपहर के सत्र में होगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी।