भीलवाड़ा

OMG! डेयरी का दूध 18 जून से दो रुपए प्रति लीटर महंगा

भीलवाड़ा डेयरी ने टोंड दूध की विभिन्न पैकिंग साइज में दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है
2 min read
• •
Updated: 17 Jun 2018, 1:56 PM IST
Dairy milk expensive in bhilwara
Dairy milk expensive in bhilwara

भीलवाड़ा।

भीलवाड़ा डेयरी ने टोंड दूध की विभिन्न पैकिंग साइज में दो रुपए प्रति लीटर की वृद्धि की है। भीलवाड़ा जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रबंध संचालक एल के जैन ने बताया आम उपभोक्ताआें द्वारा क्रय किए जाने वाले केवल टोंड दूध की पैक साइज (600,,1000,500 एमएल) में दो रुपए प्रति लीटर की दर से वृद्धि की गई है। दूध का विक्रय मूल्य अब 36 रुपए प्रति लीटर से बढ़ कर 38 रुपए लीटर हो गया है। जबकि सरस टोंड 250 एमएल की कीमत 40 रुपए प्रति लीटर ही रहेगी। नई दर 18 अप्रेल से लागू होगी।


5वीं परिणाम : प्रदेश में भीलवाड़ा की 9 वीं रैंक
भीलवाड़ा. 5 वीं के जिला स्तरीय प्राथमिक शिक्षा अधिगम स्तर मूल्यांकन -2018 की प्रदेश स्तरीय रेटिंग में हमारा जिला ९वीं पायदान पर रहा। श्रीगंगानगर पहले व सिरोही ३३वें नंबर पर रहा। पहली बार अनिवार्य की परीक्षा का परिणाम मई के प्रथम सप्ताह में जारी हुआ। जिले के 45,491 पंजीकृत स्टूडेंट्स में से 43,716 परीक्षार्थी परीक्षा में बैठे। 26,271 स्टूडेंट्स के ए या ए प्लस ग्रेड हासिल की। वहीं जिले का 60.09 फीसदी रिजल्ट रहा। पांचवीं तक बच्चों को फेल करने का प्रावधान नहीं है। इस वजह से इन्हें पांच ग्रेड में बांटा गया है।

फर्जी भुगतान उठाया, मान्यता होगी रद्द
भीलवाड़ा. नि:शुल्क शिक्षा का अधिकार (आरटीई) कानून के तहत फर्जी नामांकन बताकर राशि हजम करने वाले निजी स्कूल संचालकों पर शिक्षा विभाग अब सख्ती aकी तैयारी में है। ज्यादा घपला मिलने पर स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा सकती है।

ऑनलाइन रिकॉर्ड में छात्रों के आधार कार्ड से दोहरे नामांकन के मामले सामने आने पर शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने जिला शिक्षा अधिकारी को सरकारी स्कूलों में छात्रों को निजी स्कूलों में प्रवेश दिखाकर फर्जी तरीके से आरटीई भुगतान उठाने वाले निजी स्कूलों पर कार्रवाई करने को कहा है। इधर, आरटीई जिला प्रभारी उदयलाल सोनी का कहना है कि अभी ऑनलाइन रिकॉर्ड की जांच चल रही है। फिलहाल जिले में दोहरे नामांकन वाली स्कूलों के नाम सामने नहीं आए है। फर्जी प्रवेश दिखाकर पैसे उठाने का मामला आते ही दोषी निजी स्कूल संचालकों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
Also Read
View All
राजस्थान के कपड़ा व्यापारियों को बड़ी राहत: केंद्र सरकार ने घटाई निवेश-टर्नओवर की सीमा, भीलवाड़ा समेत इन जिलों को फायदा

भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट