भीलवाड़ा

पुलिस संरक्षण में दलित की बिंदोली पर हमले के सात आरोपित धरे, पुल‍िस जाप्‍ते के साथ न‍िकली बारात

पुलिस ने हमले के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया
2 min read
• •
Updated: 30 Apr 2018, 1:01 PM IST
bhilwara, bhilwara news, Dalit Bindoli police protection in bhilwara,  Latest news in bhilwara, Bhilwara News in hindi, Hindi News in bhilwara, Latest hindi news in bhilwara
दलित दूल्हे की बारात पुल‍िस संंरक्षण में आसींद थाना क्षेत्र के मोड़ का निम्बाहेड़ा गांव में गई। जहां पर दूल्हे की बिन्दोली पुलिस जाप्ते के साथ निकली।

करेड़ा।
थाना क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव में रविवार रात पुलिस के सरंक्षण में निकाली जा रही दलित की बिंदोली पर ग्रामीणों के हमले के बाद सोमवार सुबह बड़ी संख्या में गांव में पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने हमले के मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं दूसरी तरफ दलित परिवार की बारात निकासी के बाद मोड़ का निम्हेबाड़ा रवाना हुई। इस दौरान भी निकासी पुलिस जाब्ते के बीच हुई। वहींं ग्रामीणों की मारपीट में घायल हुए सुरेश मेघवंशी की हालत में सुधार है। गांव में फिलहाल शांति है।


करेड़ा क्षेत्र के गोवर्धनपुरा गांव में बीती रात दलित दूल्हे की बिन्दोली रोक मारपीट करने के मामले में दूल्हे के भाई भंंवर लाल रैैगर ने 18 जनोंं पर मामला दर्ज कराया। जिस पर करेड़ा पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया। वहीं अभी करेड़ा थाने में एडिशनल एसपी अरुण माचा, सीओ राम सिंह मौके पर मौजूद है तथा मामले पर निगाह रखे हुए हैं। वहीं दूसरी और दलित दूल्हे की बारात आसींद थाना क्षेत्र के मोड़ का निम्बाहेड़ा गांव में गई। जहां पर दूल्हे की बिन्दोली पुलिस जाप्ते के साथ निकली। गांव में फिलहाल शांति है।

निम्‍बाहेड़ा में पुलिस संरक्षण में न‍िकाली बारात

दलित दूल्हे की बारात पुल‍िस संंरक्षण में आसींद थाना क्षेत्र के मोड़ का निम्बाहेड़ा गांव में गई। जहां पर दूल्हे की बिन्दोली पुलिस जाप्ते के साथ निकली। गांव में फिलहाल शांति है।

गौरतलब है क‍ि रविवार रात गोवर्धनपुरा गांव में पुलिस संरक्षण में निकाली जा रही दलित दूल्हे की बिंदोली पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। दूल्हे को घोड़ी से उतार कर मारपीट की गई था। इसमें एक जना घायल हो गया था। जिसे करेड़ा चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।

Published on:
Also Read
View All
भीलवाड़ावासियों के लिए खुशखबरी: MGH में शुरू हुई अत्याधुनिक CB-NAAT मशीन, एक साथ 8 मरीजों की होगी जांच

Rajasthan Sarpanch Election: कौन हैं पवन साहू, जिनके सोशल मीडिया पर करोड़ों फोलोअर्स होने के बाद भी पत्नी को चुनाव में मिली हार?

Rajasthan Sarpanch Election Result: पत्नी की हार के बाद सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर पवन साहू की पहली प्रतिक्रिया, समर्थकों के बीच हुए भावुक- जानें क्या-क्या कहा? 

Rajasthan Panchayat Election Results: करोड़ों फॉलोअर्स वाले यूट्यूबर पवन साहू की पत्नी सरपंच चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट

Bhilwara Accident : टेलर की टक्कर से बाइक के उड़े परखच्चे, युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों को दी गई सूचना